Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : प्रसूता ने हॉस्पिटल के शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, डिलेवरी से पहले बाथरूम गई थी महिला, मौके पर मौजूद नहीं थी महिला डॉक्टर

Follow on Google News
भोपाल : प्रसूता ने हॉस्पिटल के शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, डिलेवरी से पहले बाथरूम गई थी महिला, मौके पर मौजूद नहीं थी महिला डॉक्टर
भोपाल। राजधानी के गांधीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। जहां पर एक प्रसूता महिला ने अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया। महिला डॉक्टर के नहीं होने पर प्रसूता डिलीवरी से पहले बाथरूम गई थी। वहीं जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

ये पूरा घटनाक्रम भोपाल के गांधीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां पर डिलेवरी से पहले एक महिला बाथरूम गई थी। तभी अचानक प्रसूता को दर्द उठा और उसने शौचालय में ही बच्चे को जन्म दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार, डिलेवरी के समय मौके पर कोई महिला डॉक्टर नहीं थीं। हालांकि, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। फिलहाल, प्रसूता या उसके परिजनों ने अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर कोई शिकायत नहीं की है। देखें वीडियो...

रायसेन के पाठाखेड़ी से आई महिला

महिला रायसेन जिले के पाठाखेड़ी की रहने वाली है। 26 वर्षीय मंजू पति कमल 27 नवंबर की रात परिजनों के साथ डिलेवरी के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची थी। इसके एक घंटे बाद रात 10 बजे मंजू ने शौचालय में बच्ची को जन्म दिया। महिला ने बताया कि वह स्वास्थ्य केंद्र में घूम रही थी। तभी वह शौचालय चली गई। यहां पर प्रसव पीड़ा हुई और कुछ ही देर बाद डिलेवरी हो गई। उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद नर्स उसे बेड पर ले गई। मां-बेटी दोनों ही ठीक है। स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में डिलेवरी होने का मामला सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी तक भी पहुंचा है। उन्होंने मामले को दिखवाने की बात कही। ये भी पढ़ें- भोपाल में ठंड के कारण स्कूलों का टाइम बदला, 5वीं तक स्कूल 9 बजे के बाद लगेंगे; भोपाल कलेक्टर ने जारी किया आदेश मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts