Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अजब प्रेम की गजब कहानी: 20 महिलाओं को एक साथ डेट कर रहा था शख्स, वायरल वीडियो ने खोल दी रोमांस की पोल

अजब प्रेम की गजब कहानी: 20 महिलाओं को एक साथ डेट कर रहा था शख्स, वायरल वीडियो ने खोल दी रोमांस की पोल
सोशल मीडिया पर किसी भी अंजान शख्स से दोस्ती कर सकते हैं। कुछ लोगों ने इसे डेटिंग का जरिया बना लिया है। हालांकि ये सोशल मीडिया उन्हें फंसा भी देता है। ऐसा ही एक मामला न्यू यॉर्क में सामने आया है। एक शख्स 20 महिलाओं को एक साथ डेट कर रहा था। वायरल वीडियो ने सारी पोल खोलकर रख दी। https://twitter.com/ohheyjenna/status/1483889608966430725

अचानक गायब हो गया कैलेब

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, कई महिलाओं को धोखा दे रहे उस शख्स के बारे में तब पता चला जब टिकटॉक पर एक वीडियो वायरल हुआ। दरअसल, हाल ही में मिमी शाओ नाम की एक टिकटॉक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उसने बताया कि वह एक शख्स को डेट कर रही थी। जिसका नाम कैलेब था, लेकिन वो अचानक कहीं गायब हो गया। जिसके बाद उसे उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला।

वीडियो वायरल होने से खुला शख्स का राज

वहीं मिमी के वीडियो शेयर करते ही कई महिलाओं ने उससे कमेंट के माध्यम से पूछा कि क्या वह वेस्ट एल्म कैलेब नाम के शख्स की बात कर रही है। शुरुआत में तो मिमी ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि वो किसी और कैलेब नाम के शख्स के बारे में कह रही हैं। तब उन्हें ये अहसास हुआ कि हो न हो वो जिस शख्स को डेट कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो बनाया और महिलाओं को सचेत किया कि वेस्ट एल्म कैलेब नाम के एक शख्स से दूर रहें, ये चीटिंग कर रहा है। https://twitter.com/hellocamilleh/status/1484558687284830213

सोशल मीडिया पर #WestElmCaleb कर रहा ट्रेंड

वीडियो के वायरल होने के बाद न्यूयॉर्क सिटी की करीब 20 महिलाओं की आंखों पर से झूठ का पर्दा हट गया। जब उन्होंने इस वायरल वीडियो को देखा तो वो समझ गईं कि वे सभी एक ही शख्स से डेट कर रही थीं जिसका नाम वेस्ट एल्म कैलेब बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर #WestElmCaleb हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई महिलाओं ने अपना वीडियो शेयर कर लोगों को जानकारी दी कि वो उसी शख्स को डेट कर रही हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts