नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल :सिगरेट-पान मसाले पर एक्स्ट्रा टैक्स लगेगा, वित्त मंत्री बोलीं- ये पैसा नेशनल सिक्योरिटी पर उपयोग होगा

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार सिगरेट-पान मसाला जैसे प्रोडक्ट पर अब एक्स्ट्रा टैक्स लगाएगी। वहीं इससे होने वाली कमाई का एक्सट्रा टैक्स नेशनल सिक्योरिटी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी।
शुक्रवार को लोकसभा में हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल पास हो गया। इस बिल के पास होने के बाद पान मसाला जैसे उत्पादों पर सीधा असर पड़ेगा। जिससे यह चीजें महंगी हो जाएंगी।
क्या बोली वित्त मंत्री
कारगिल लड़ाई तैयारी की कमी की वजह से हुई। आर्मी जनरलों ने बताया था कि 1990 के दशक की शुरुआत से बजट की कमी की वजह से आर्मी के पास सिर्फ 70-80% ऑथराइज़्ड हथियार, गोला-बारूद और इक्विपमेंट थे। हम नहीं चाहते कि भारत में वह स्टेज फिर कभी वापस आए।
बेनीवाल बोले-सेलिब्रटी विज्ञापन कर रहे
हनुमान बेनीवाल सहित अन्य विपक्षी सांसदों ने इसका विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की। बेनीवाल ने सरकार से पूछा कि आप पान मसाला महंगा करने जा रहे हैं, गुटखा और पान मसाले का सेलेब्रिटी विज्ञापन कर रहे हैं। इसके खिलाफ सरकार क्या कर रही है। कांग्रेस के सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा कि इसे समझना मुश्किल है। ऐसे क्लॉज PMLA में देखने को मिले थे।




















