Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रानी कमलापति, ताराबाई, अहिल्या बाई, नूरजहां जैसी गौरवशाली शासिकाएं बनकर आईं छात्राएं

सरोजिनी नायडू गर्ल्स पीजी कॉलेज में महिला शासक व सेनानी विषय पर फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन का आयोजन
Follow on Google News
रानी कमलापति, ताराबाई, अहिल्या बाई, नूरजहां जैसी गौरवशाली शासिकाएं बनकर आईं छात्राएं

मुगलकालीन भारत से लेकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वाली वीरांगनाएं जब एक के बाद एक मंच पर आईं तो उनकी जोशीली वाणी सुनकर सभागार में जोरदार तालियां बजीं। मुगल सल्तनत की ताकतवार शासक नूरजहां कुशल राजनेता और जहांगीर की पसंदीदा पत्नी बनीं तो वहीं हजरत महल जिन्होंने अंग्रेजों से अपनी रिसायत बचाने की पहल की और 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह में भाग लिया, जैसे किरदार मंच पर साकार हो उठे। यह सभी ऐतिहासिक किरदार शासकीय सरोजिनी नायडू गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित अलंकृता एनुअल फंक्शन में नजर आए। इसके अलावा ‘नूतन मेरी नजर से’ प्रतियोगिता में वीडियोग्राफी और एड मेड शो में विज्ञापन तैयार किए।

मैडम भीकाजी कामा, झलकारी बाई के लुक में दिखीं छात्राएं

भारतीय महिला शासक व सेनानी के रूप में मुख्य रूप से कुंती हाडा, रानी नूरजहां, हजरत महल, सरोजिनी नायडू, रानी अवंतिका, रानी लक्ष्मीबाई, रानी अहिल्या, रानी कमलापति , सुल्तान जहां बेगम आदि किरदारों की ड्रेस, कॉस्टयूम एवं ज्वेलरी के साथ उनके स्लोगन बोलकर एवं चरित्र की एंकरिंग के साथ वॉक भी की गई। शिवाजी महाराज के पुत्र राजा राम की बहादुर पत्नी ताराबाई, रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल झलकारी बाई भी मंच पर दिखीं। वहीं क्रांतिकारियों की मदद करने वाली मैडम भीकाजी कामा भी दिखीं। 1907 में जर्मनी के शहर स्टुटगार्ट में इंटरनेशनल सोशलिस्ट कांग्रेस में भारत के लिए ब्रिटिश झंडा था। तब मैडम कामा एक नया झंडा बनाया था।

यह छात्राएं बनीं विजेता

  1. प्रथम स्थान: सलोनी मालवी(रानी पद्मावती)
  2. द्वितीय स्थान:अदिति पांडे (नीरजा भनोट)
  3. तृतीय स्थान: मरियम(नूरजहां)

अहिल्याबाई होल्कर

शिवभक्त अहिल्याबाई होल्कर ने कई मंदिरों का निर्माण व जीर्णोद्धार कराया था। वे एक कुशल शासक भी थीं।

नूजजहां

नूरजहां मुगल शासक जहांगीर की पत्नी थीं और वे ताकतवर शासक व कूटनीतिज्ञ भी मानी जाती थीं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts