The Crew : 'क्रू' की कास्ट का फर्स्ट लुक Out... एयर होस्टेस बन तब्बू, करीना और कृति ने ढाया कहर; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू स्टारर वुमन सेंट्रिक फिल्म 'द क्रू' काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ दिन पहले फिल्म का एक वीडियो ऑडियो टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें किसी के भी किरदार की झलक नहीं दिखाई गई थी। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की स्टार कास्ट करीना, कृति और तब्बू का एयर होस्टेस लुक रिवील कर दिया है। इस फिल्म में इन तीनों के अलावा और भी कई सितारे नजर आने वाले हैं।
'क्रू' का लुक रिवील, पोस्टर आया सामने
फिल्म में तबु, करीना और कृति कमाल के रोल में नजर आने वाली हैं। तीनों के लुक के साथ हर एक को टाइटल भी दिया गया है। करीना के पोस्ट पर Steal it, तबू के पोस्ट पर Risk it और कृति के पोस्टर पर Fake it लिखा हुआ है। तीनों खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपने-अपने फर्स्ट लुक शेयर कर कैप्शन में लिखा, रेडी की चेक-इन, द क्रूज के साथ एक उड़ान।इस दिन रिलीज होगी फिल्म
तीनों एक्ट्रेस ने लुक को शेयर करने के साथ ये भी बताया कि फिल्म किस दिन रिलीज होगी। फिल्म सिनेमाघरों में 29 मार्च को दस्तक देने के लिए तैयार है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में कपिल शर्मा का स्पेशल अपीरियंस देखने को मिलेगा।रिया और एकता कपूर करेंगी प्रोड्यूस
'द क्रू' फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर साथ में प्रोड्यूस कर रही हैं। इससे पहले दोनों करीना के साथ 'वीरे दी वेडिंग फिल्म' में भी काम कर चुकी हैं।





















