Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लहंगे के दुपट्टे, कलीरे और लटकन पर दुल्हन लिखवा रहीं दूल्हे का नाम

सेलिब्रिटी वेडिंग स्टाइल को फॉलो कर रहे दूल्हा-दुल्हन ताकि वो भी ट्रेंड करें
Follow on Google News
लहंगे के दुपट्टे, कलीरे और लटकन पर दुल्हन लिखवा रहीं दूल्हे का नाम

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने लहंगे में अपने पति राघव चंद्रा का नाम लिखवाया तो वहीं दीपिका ने सौभाग्यवती भव: नाम की चुन्नी ओढ़ी थी। सोनम कपूर ने अपने कलीरे में पति आनंद आहूजा का नाम लिखवाया था। सेलिब्रिटी द्वारा किए गए नए-नए फैशन एक्सपेरिमेंट्स कुछ समय बाद मार्केट में नजर आने लगते हैं। अब ब्राइड्स अपने लहंगे के दुपट्टे पर होने वाले पति का नाम, हाथों में पहने जाने वाले कलीरे और चूड़े पर दूल्हे की दुल्हनिया..., पिया के घर चली रे..., और दोनों के नाम लिखवा रही हैं। वहीं लहंगे पर अपना इंस्टाग्राम एकाउंट का लोगो और आईडी भी लिखवा रही हैं जो कि ब्राइड के लहंगे को कुछ डिफरेंट व फन एलिमेंट देता है। वहीं लहंगे के साथ लटकने वाली लटकन में शादी की तारीख से लेकर दिन और वैन्यू लिखवाया जा रहा है। इस तरह के नए-नए एलिमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए भी ब्राइड्स पसंद कर रहीं हैं।

नाम वाले कस्टमाइज्ड दुपट्टे

इंद्रजीत की दुल्हनिया.. तो कोई अनुज की रिया...., ऐसे मैसेज दुपट्टे पर कस्टमाइज कराए जा रहे हैं। यह नाम कोई रेशम वर्क से तो कोई जरी-जरदोजी वर्क से लिखवा रहा है ताकि लहंगे का दुपट्टा खास लगे। मराठी, उर्दू, गुजराती, हिंदी और इंग्लिश सभी भाषाओं में यह ट्रेंड कर रहे हैं।

कलीरे पर कपल का नाम

चूड़ियों के साथ बीच में पहने जाने वाले कलीरे पर दुल्हन अपने पति के साथ अपना नाम लिखवाती हैं। रंग-बिरंगी लटकन के ऊपर लिखे यह नाम फोटोशूट के लिए खास लगते हैं। मेहंदी भरे हाथों के साथ यह कलीरे फोटोशूट में जब दिखाए जाते हैं तो बहुत सुंदर लुक देते हैं।

लहंगे की लटकन

लहंगे में लगने वाली लटकन पर शादी की डेट, दिन और कपल का नाम लिखा जा रहा है। कुछ लोग इस पर अपना इंस्टाग्राम आईडी तक लिखने लगे हैं।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts