Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शख्स ने गर्लफ्रेंड को कार से मारी टक्कर : दोस्तों के साथ मिलकर पीटा, पीड़िता ने फोटो शेयर कर मांगा; MSRDC के एमडी का बेटा है आरोपी

Follow on Google News
शख्स ने गर्लफ्रेंड को कार से मारी टक्कर : दोस्तों के साथ मिलकर पीटा, पीड़िता ने फोटो शेयर कर मांगा; MSRDC के एमडी का बेटा है आरोपी
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और 26 साल की ब्यूटीशियन प्रिया सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड पर कार से कुचलने का गंभीर आरोप लगाया है। बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड़ MSRDC (महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम) के ज्वाइंट एमडी अनिल कुमार गायकवाड़ का बेटा है। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि, अश्वजीत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे पीटा और फिर गाड़ी से कुचलकर मारने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में रह रहीं 26 साल की प्रिया सिंह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं। 14 दिसंबर को प्रिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वे अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- मुझे इंसाफ चाहिए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, उनके हाथ, कंधे, पैर और पेट पर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि, प्रिया सिंह महाराष्ट्र के MSRDC (महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम) के ज्वाइंट एमडी अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ के साथ रिश्ते में थीं। प्रिया का आरोप है कि, अश्वजीत पहले से शादीशुदा था, उसने ये बात मुझसे छिपाई थी। उसने मुझे पहले कभी इनसिक्योर फील नहीं कराया और शादी करने का वादा किया। उसने कहा था कि, मैं सेपरेट हूं। मेरा डिवोर्स हो चुका है।

अश्वजीत को पत्नी के साथ देखने बाद हुई बहस

11 दिसंबर को प्रिया ने बॉयफ्रेंड अश्वजीत को पत्नी के साथ देख लिया और फिर दोनों में बहस हो गई। इस दौरान अश्वजीत और उसके तीन दोस्त रोमिल, प्रसाद पाटील और सागर शेल्के ने पहले प्रिया के साथ मारपीट की। इसके बाद गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की। अश्वजीत ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के तौर पर बताई है।​​​​​​ मामले में अश्वजीत, उसका दोस्त रोमिल पाटिल और ड्राइवर सागर आरोपी हैं। मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया घटनाक्रम

प्रिया उमेंद्र सिंह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और ब्यूटीशियन हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, 'मुझे न्याय चाहिए। दोषी अश्वजीत अनिल कुमार गायकवाड़, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गायकवाड़ का बेटा है।' उसने अपने पोस्ट में अश्वजीत के दोस्तों, रोमिल पाटील, प्रसाद पाटील और सागर शेल्के, जो सभी ठाणे निवासी हैं, के अलावा अपने प्रेमी के ड्राइवर-सह-अंगरक्षक, शिवा का भी नाम लिया। प्रिया ने लिखा है, 'मेरे प्रेमी ने मुझ पर अपनी कार चढ़ा दी और मुझे मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया।' देखें पोस्ट...  

घटना के तीन दिन बाद FIR दर्ज, गिरफ्तारी नहीं

मामला 11 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे का है। घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद 14 दिसंबर को पुलिस ने मामले में सिर्फ FIR दर्ज की है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि, घटना की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (तेज गाड़ी चलाना), 504 (नियम उल्लंघन के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत केस दर्ज किया गया है। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts