PlayBreaking News

‘मैं हर जगह विजेता हूं’ :फिल्म ‘घिली’ का डायलॉग विजय ने कर दिखाया सच, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता थलापति विजय ने सियासत में धमाकेदार एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK रुझानों में 108 सीटों पर आगे चलकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। फिल्म घिली का ‘विजेता’ डायलॉग अब हकीकत बन गया है और विजय रियल लाइफ में भी जीत के करीब हैं।
Follow on Google News
फिल्म ‘घिली’ का डायलॉग विजय ने कर दिखाया सच, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने जोरदार एंट्री के साथ सबको चौंका दिया है। उनकी पार्टी टीवीके (TVK) रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 108 सीटों पर आगे चल रही है। विजय ने अपनी फिल्म घिली के मशहूर डायलॉग- 'ये एरिया हो या वो एरिया मैं हर जगह विजेता हूं' को असल जिंदगी में सच कर दिखाया है।

‘घिली’ का मतलब ही होता है विजेता

थलापति विजय अब सिर्फ फिल्मों के हीरो नहीं, बल्कि सियासत के भी ‘विजेता’ बन गए हैं। तमिल शब्द घिली का मतलब होता है ‘विजेता’, और चुनाव नतीजों के बाद विजय इस नाम पर पूरी तरह खरे उतरते नजर आ रहे हैं।

पहली बार राजनीति में, फिर भी बड़ा धमाका

विजय ने पहली बार राजनीति में कदम रखा और आते ही बड़ा असर दिखाया। फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और डायलॉग्स से लोगों का दिल जीतने वाले विजय ने अब राजनीति में भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है।

TVK : 108 सीटों पर आगे

रुझानों को देखते हुए TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आने को तैयार है।

ये भी पढ़ें: विजय की जीत के दिन 'लेडी लक' की एंट्री; बर्थडे पर घर पहुंची, रिश्ते की चर्चा फिर तेज

फिल्मी दुनिया के डायलॉग्स, जो बने पहचान

विजय के कुछ मशहूर डायलॉग, जो उनके फैंस के बीच आज भी हिट हैं-

मेरी बात शांत हो सकती है, लेकिन थप्पड़ पटाखे जैसा होगा। (कुरुवी)

सफलता के पीछे मत भागो, अपनी प्रतिभा को निखारो। (नानबन)

एक बार मैंने फैसला कर लिया, तो खुद की भी नहीं सुनता। (पोक्किरी)

जिस स्कूल में तुम पढ़े हो, वहां मैं हेडमास्टर हूं। (पोक्किरी)

मैं इंतजार कर रहा हूं... (थुपक्की)

दिग्गजों से अलग बनाई पहचान

तमिलनाडु में पहले भी कई बड़े फिल्मी सितारे राजनीति में आए, जैसे कमल हासन और रजनीकांत, लेकिन उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिल पाई। वहीं, 51 वर्षीय विजय ने पहली ही बार में बड़ा सियासी मुकाम हासिल कर लिया है।

क्या बन पाएंगे मुख्यमंत्री?

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या विजय अपनी पार्टी को बहुमत तक पहुंचा पाते हैं या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो तमिलनाडु को एक नया चेहरा मुख्यमंत्री के रूप में मिल सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts