Thailand Tattoo का सच आया सामने!टैटू नहीं, दर्दनाक हादसों की निशानी

आजकल इंटरनेट पर एक नया शब्द तेजी से वायरल हो रहा है Thailand Tattoo। नाम सुनकर लगता है कि ये कोई खास डिजाइन वाला टैटू होगा, लेकिन असलियत कुछ और ही है। एक वायरल वीडियो में कई टूरिस्ट्स के हाथ-पैरों पर पट्टियां और घाव नजर आए, जिसे मजाकिया अंदाज में Thailand Tattoo कहा गया।
क्या है ‘Thailand Tattoo’ का असली मतलब?
सच कहें तो Thailand Tattoo का असली टैटू से कोई लेना-देना नहीं है। यह नाम उन चोटों के निशानों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जो टूरिस्ट्स को स्कूटर या बाइक चलाते समय लग जाती हैं।
ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम! PM मोदी ने मांगा समर्थन, सभी दलों को लिखी चिट्ठी; खड़गे बोले- ‘जल्दबाजी क्यों?’
जब लोग थाईलैंड घूमने जाते हैं, तो वहां स्कूटर किराए पर लेकर घूमना आम बात है। लेकिन कई बार लापरवाही या अनुभव की कमी के कारण छोटे-बड़े एक्सीडेंट हो जाते हैं। इन हादसों के बाद जो घाव, खरोंच या पट्टियां दिखती हैं, वही बन जाते हैं Thailand Tattoo।
स्कूटर हादसे क्यों हैं इतने आम?
थाईलैंड की सड़कों पर स्कूटर चलाना आसान लगता है, लेकिन असल में यह काफी रिस्की हो सकता है। इन सब वजहों से छोटे-छोटे एक्सीडेंट आम हो जाते हैं। जैसे-
- कई टूरिस्ट्स बिना सही लाइसेंस के गाड़ी चलाते हैं
- ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं
- तेज रफ्तार में कंट्रोल खो बैठते हैं
- नई जगह होने के कारण रोड कंडीशन समझ नहीं पाते
सबसे आम चोटें कौन-सी होती हैं?
Thailand Tattoo के नाम से जो चोटें वायरल हो रही हैं, उनमें कुछ खास तरह की चोटें शामिल हैं:
- एग्जॉस्ट बर्न: स्कूटर के गर्म एग्जॉस्ट से पैर जल जाना
- रोड रैश: गिरने पर स्किन छिल जाना
- कट और खरोंच: हल्की लेकिन दर्दनाक चोटें
ये चोटें दिखने में छोटी लग सकती हैं, लेकिन ट्रिप का पूरा मजा खराब कर देती हैं।
वायरल वीडियो ने क्यों उड़ाए होश?
सोशल मीडिया पर एक कपल ने वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे कई टूरिस्ट्स अपने हाथ-पैरों पर पट्टियां बांधे घूम रहे थे।
वीडियो देखकर लोगों को एहसास हुआ कि यह कोई मजाक नहीं, बल्कि एक सीरियस इश्यू है।
यही वजह है कि Thailand Tattoo अब एक ट्रेंड के साथ-साथ चेतावनी भी बन गया है।
Thailand Tattoo से कैसे बचें?
अगर आप थाईलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें:
- ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस जरूर रखें
- तेज रफ्तार से बचें, खासकर मोड़ों पर
- स्कूटर चलाते समय फुल पैंट पहनें
- हेलमेट जरूर लगाएं
- ट्रैवल इंश्योरेंस पहले से करवा लें











