People's Update
Tuesday, April 14, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 14, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पीथमपुर में धमाका: कचरा निपटान के दौरान 4 की मौत
    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हो गया उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण
    एस जयशंकर ने इजरायली विदेश मंत्री से की बात, होर्मुज संकट पर भी हुई चर्चा
    अमेरिका-ईरान कर रहे सीजफायर के विकल्पों की तलाश
    बिहार: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और पर्यवेक्षक बनाए गए शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचे
    तेल संकट के बीच चीन का एक्सपोर्ट ग्रोथ गिरा, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ी
    महिला आरक्षण अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों पर कल होगी INDIA ब्लॉक की बैठक
    लेबनान: हिजबुल्लाह ने इजरायली आर्टिलरी पोजीशन पर मिसाइल हमला किया
    PM मोदी का सहारनपुर में रोड शो शुरू,दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
    सिद्धारमैया ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते अपने राजनीतिक सचिव नज़ीर अहमद को पद से हटाया
    AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु में DMK के लिए प्रचार करेंगे
    नोएडा फेस 2 में प्रोटेस्ट जारी, 20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी
    PM मोदी आज नमो एप के माध्यम से पश्चिम बंगाल के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
    फिर बातचीत की टेबल पर आ सकते हैं अमेरिका-ईरान, गुरुवार से शुरू होगा वार्ता का नया दौर
    यूपी सरकार ने श्रमिकों के असंतोष के बाद देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की
    अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर गुरुवार से हो शुरू हो सकता है
    चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग ने बीजिंग में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
    ईरान ने मिडिल-ईस्ट के 5 देशों से मुआवजे की मांग की
    पीएम मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
    बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम!PM मोदी ने मांगा समर्थन, सभी दलों को लिखी चिट्ठी; खड़गे बोले- ‘जल्दबाजी क्यों?’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू करने के लिए सभी दलों से समर्थन मांगा है। 2029 चुनाव में 33% महिला आरक्षण लागू करने की योजना है। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने जल्दबाजी और परिसीमन पर सवाल उठाए हैं।
    Publish Date: 12 Apr 2026, 12:11 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    फाइल फोटो
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। देश की राजनीति में एक बार फिर महिला आरक्षण का मुद्दा केंद्र में आ गया है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे 2029 चुनाव से लागू करने की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसके समय और प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है। क्या यह ऐतिहासिक कदम है या राजनीतिक रणनीति इसी को लेकर बहस तेज हो गई है।

      PM मोदी का पत्र- अब लागू करने का सही समय

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी दलों के फ्लोर लीडर्स को पत्र लिखकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन की अपील की है। अपने पत्र में उन्होंने साफ कहा कि, अब समय आ गया है कि इस कानून को उसकी सही भावना के साथ पूरे देश में लागू किया जाए।

      उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि, 2029 के लोकसभा और सभी विधानसभा चुनाव महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के साथ कराए जाएं। पीएम ने इसे लोकतंत्र को मजबूत करने और महिलाओं को बराबरी का प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

      प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी लिखा कि, यह मुद्दा किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश और आने वाली पीढ़ियों का है। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस ऐतिहासिक बदलाव को संभव बनाएं।

      Twitter Post

      विशेष सत्र और सरकार की तैयारी

      सरकार ने इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा और उसे पारित कराने की योजना है। साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने सभी सांसदों को तीन दिन तक सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार इस बिल को हर हाल में पारित कराना चाहती है। कैबिनेट ने भी इस संशोधन के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है, जिससे आगे की प्रक्रिया तेज हो गई है।

      महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

      सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, लोकसभा की कुल सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 किया जा सकता है। इनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसी तरह, राज्यों की विधानसभाओं में भी लगभग एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। यह बदलाव सिर्फ संसद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि केंद्र शासित प्रदेशों जैसे दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी में भी लागू होगा। यह व्यवस्था 31 मार्च 2029 से लागू होने की संभावना है और उसी साल होने वाले आम चुनाव में पहली बार इसका प्रभाव दिखाई देगा।

      [breaking type="Breaking"]

      वर्तमान में कितनी है महिलाओं की भागीदारी

      देश की संसद में महिलाओं की भागीदारी अभी भी सीमित है।

      लोकसभा

      • कुल सदस्य: 541
      • महिला सदस्य: 74
      • भागीदारी: 13.9%

      राज्यसभा

      • कुल सदस्य: 242
      • महिला सदस्य: 41
      • भागीदारी: 16.9%

      यह आंकड़े बताते हैं कि, राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी अभी भी अपेक्षाकृत कम है, जिसे बढ़ाने के लिए यह कानून लाया गया है।

      कई राज्यों में एक भी महिला सांसद नहीं

      देश के कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां से एक भी महिला सांसद नहीं है।

      राज्य: गोवा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश

      केंद्र शासित प्रदेश: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, पुडुचेरी

      यह स्थिति बताती है कि, महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में अभी काफी काम बाकी है।

      परिसीमन का मुद्दा क्यों अहम?

      इस कानून को लागू करने के लिए परिसीमन (सीटों का पुनर्निर्धारण) बेहद जरूरी है। सरकार इसके लिए अलग से संशोधन बिल लाने की तैयारी में है। संभावना है कि नई सीटों का निर्धारण 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाए, न कि 2027 की जनगणना के आधार पर। यही मुद्दा विपक्ष के लिए चिंता का कारण बना हुआ है, क्योंकि बिना स्पष्ट जानकारी के इस पर निर्णय लेना मुश्किल माना जा रहा है।

      खड़गे का पलटवार- राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश

      कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री के पत्र का जवाब देते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, 2023 में यह कानून पास होने के बाद 30 महीने तक इसे लागू नहीं किया गया, लेकिन अब अचानक विशेष सत्र बुलाकर इसे लागू करने की जल्दबाजी दिखाई जा रही है। खड़गे ने आरोप लगाया कि, यह कदम राजनीतिक लाभ के लिए उठाया जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब कई राज्यों में चुनाव चल रहे हैं।

      Twitter Post

      सर्वदलीय बैठक की मांग

      खड़गे ने इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि, परिसीमन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर सभी दलों के साथ विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि, 29 अप्रैल के बाद, जब चुनाव समाप्त हो जाएं, तब इस पर व्यापक चर्चा की जाए। उनका मानना है कि, बिना सभी पक्षों को विश्वास में लिए इतना बड़ा संवैधानिक बदलाव करना सही नहीं होगा।

      महिला आरक्षण की लंबी टाइमलाइन

      महिला आरक्षण का मुद्दा नया नहीं है, बल्कि पिछले लगभग तीन दशकों से इस पर चर्चा होती रही है।

      मुख्य पड़ाव-

      • 1996: पहली बार विधेयक पेश
      • 1998-2003: कई बार कोशिश, लेकिन पास नहीं हुआ
      • 2008: राज्यसभा में पेश
      • 2010: राज्यसभा में पास, लोकसभा में अटका
      • 2023: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के रूप में पारित

      यह दिखाता है कि, यह कानून लंबे संघर्ष और बहस के बाद आज इस मुकाम तक पहुंचा है।

      यह भी पढ़ें: देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके: डोडा में 4.6 तीव्रता, असम और म्यांमार में भी कंपन

      सरकार का तर्क- विकसित भारत के लिए जरूरी

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में कहा कि कोई भी समाज तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय लेने का अवसर नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि, आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र स्पेस, स्पोर्ट्स, स्टार्टअप और सेना में अपनी पहचान बना रही हैं। ऐसे में राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। सरकार का मानना है कि, यह कानून ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Women Reservation Bill

      PM Modi

      Mallikarjun Kharge

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      अमेरिका दबाव के बीच चीनी टैंकर ने पार किया होर्मुज, US प्लान पर उठे सवाल

      ट्रंप की नाकेबंदी फेल!अमेरिका दबाव के बीच चीनी टैंकर ने पार किया होर्मुज, US प्लान पर उठे सवाल

      अमेरिका का दोहरा रवैया, वे बातचीत नहीं, 'जबरन शर्ते थोपना चाहता', उनकी नीयत भरोसे के लायक नहीं

      ईरान बोला-अमेरिका का दोहरा रवैया, वे बातचीत नहीं, 'जबरन शर्ते थोपना चाहता', उनकी नीयत भरोसे के लायक नहीं

      नोएडा में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 20 हजार की मांग पर अड़े, प्रदर्शन तेज

      “12 घंटे काम, 13 हजार सैलरी”-नोएडा में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 20 हजार की मांग पर अड़े, प्रदर्शन तेज

      अब जॉम्बी ड्रग की दस्तक, गोवा से लौटे युवक की बिगड़ी हालत ने बढ़ाई चिंता

      MP News :अब जॉम्बी ड्रग की दस्तक, गोवा से लौटे युवक की बिगड़ी हालत ने बढ़ाई चिंता

      210 KM लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बना हकीकत

      दिल्ली से देहरादून सिर्फ 3 घंटे!210 KM लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बना हकीकत

      पीथमपुर में भीषण विस्फोट, 4 की मौत, यूनियन कार्बाइड कचरे के निपटान के दौरान हादसा

      इंदौर:पीथमपुर में भीषण विस्फोट, 4 की मौत, यूनियन कार्बाइड कचरे के निपटान के दौरान हादसा

      सम्राट चौधरी बनेंगे CM? डिप्टी की रेस में कौन आगे?

      शाम होते ही बदलेगी तस्वीर!सम्राट चौधरी बनेंगे CM? डिप्टी की रेस में कौन आगे?

      सूझबूझ से भागी 11 साल की मासूम, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

      Ice Cream के बहाने दरिंदगी की कोशिश :सूझबूझ से भागी 11 साल की मासूम, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

      मुरैना अस्पताल में मोबाइल टॉर्च से हुआ इलाज, जिम्मेदार कौन?

      जेनरेटर-सोलर सब फेल!मुरैना अस्पताल में मोबाइल टॉर्च से हुआ इलाज, जिम्मेदार कौन?

      प्रदेश में बढ़ी गर्मी… कई जिलों में पारा 40°C पार, 16 अप्रैल से लू का अलर्ट

      MP Weather Update :प्रदेश में बढ़ी गर्मी… कई जिलों में पारा 40°C पार, 16 अप्रैल से लू का अलर्ट

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....