Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव फ्रांस में गिरफ्तार, क्रिमिनल कंटेंट से जुड़ा है मामला; जानें आखिर ऐसा क्या हुआ

Follow on Google News
टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव फ्रांस में गिरफ्तार, क्रिमिनल कंटेंट से जुड़ा है मामला; जानें आखिर ऐसा क्या हुआ
पेरिस। इंस्टेंट मैसेजिंग और कम्युनिटी ऐप टेलीग्राम के फाउंडर और CEO पावेल डुरोव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें 24 अगस्त की शाम पेरिस के बाहर बार्गेट एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डुरोव अपने प्राइवेट जेट से वहां पहुंचे थे। उनपर कंटेंट मॉडरेटशन में नाकाम रहने का आरोप है। हालांकि, टेलीग्राम ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कहा जा रहा है कि, कंटेंट मॉडरेटशन में नाकाम रहने की वजह से मैसेजिंग ऐप पर क्रिमिनल्स एक्टिविटीज को बेरोकटोक जारी रखने की परमिशन मिली। कंटेंट मॉडरेशन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से आपत्तिजनक या हानिकारक कंटेंट को देखने और उसे हटाने का प्रोसेस है। यह ऑनलाइन सिक्योरिटी का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ISIS का पसंदीदा ऐप, जेलेंस्की ने भी किया इस्तेमाल

  • साल 2013 में रूस के रहने वाले पावेल दुरोव और उनके भाई निकोलाई दुरोव ने टेलीग्राम शुरू किया।
  • 11 सालों में इसे 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
  • इसे सबसे ज्यादा भारत, इंडोनेशिया और रूस के लोगों ने इंस्टॉल किया है।
  • साल 2022 में रूस के साथ संघर्ष के बाद देश को संबोधित करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम का ही इस्तेमाल किया था।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ISIS ने 2015 के पेरिस हमलों के लिए अपनी बात पहुंचाने के लिए टेलीग्राम का इस्तेमाल किया था।
  • इसके जवाब में पावेल का कहना था कि 'मुझे लगता है कि गोपनीयता का अधिकार, आतंकवाद जैसी बुरी घटनाओं के प्रति हमारे डर से ज्यादा महत्वपूर्ण है।'
  • ISIS के चैनल पर अक्टूबर 2015 तक 9 हजार तक फॉलोअर्स हो गए थे।
  • टेलीग्राम ने नवंबर 2015 में ISIS के प्रचार प्रसार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 78 चैनलों को ब्लॉक कर दिया था।

क्यों की गई थी इसकी शुरुआत

  • पावेल ने VK कंपनी में चल रहे विवाद के दौरान टेलीग्राम तैयार कर लिया था। एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सिस्टम के रूप में इसकी शुरुआत हुई थी।
  • रूसी सुरक्षा एजेंसी की जासूसी के बिना आपस में बातचीत करने के लिए इसकी स्थापना की गई थी।
  • 14 अगस्त 2013 को iOS और 20 अक्टूबर 2013 को एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया गया। पावेल ने पिछली कंपनी के शेयर बेचने पर मिले पैसे टेलीग्राम में लगा दिए थे। वहीं उनके भाई निकोलाई ने कोडिंग पर ध्यान दिया।

भारत में कितने हैं टेलीग्राम यूजर

  • अक्टूबर 2013 तक ऐप पर 1 लाख डेली एक्टिव यूजर हो गए।
  • मार्च 2014 तक ऐप पर 3.5 करोड़ मंथली और 1.5 करोड़ डेली एक्टिव यूजर हो गए।
  • 2016 तक ऐप पर हर दिन 1500 करोड़ मैसेज का फ्लो होने लगा।
  • टेलीग्राम पर 95 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर हैं।
  • भारत में 10 करोड़ से ज्यादा टेलीग्राम यूजर हैं।
  • टेलीग्राम को 175 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

ऐसा रहा टेलीग्राम का सफर

  • 2013 : पावेल और उनके भाई निकोलाई दुरोव ने इसकी शुरुआत की।
  • 2014 : दोनों ने रूस छोड़ा, इसके बाद सेंट किट्स और नेविस की नागरिकता ली।
  • 2015 : एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा 6 करोड़ के पार हुआ। इसके साथ ही कंपनी ने ISIS से संबंधित करीब 78 चैनल्स ब्लॉक कर दिए।
  • 2017 : दुबई में स्थाई हेडक्वार्टर बनाया।
  • 2019 : सुपरग्रुप्स के मेंबर की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 2 लाख कर दी।
  • 2021 : दिसंबर 2020 से जनवरी 2022 तक 10 करोड़ से अधिक नए यूजर्स जुड़े।
  • 2022 : टेलीग्राम प्रीमियम लॉन्च किया गया। 40 लाख यूजर इसका इस्तेमाल कर रहे।
  • 2023 : टेलीग्राम प्रीमियम की मदद से 3700 करोड़ रुपए जुटाए।
  • 2024 : मंथली यूजर्स का आंकड़ा 95 करोड़ पार कर गया।
ये भी पढ़ें- बिन शादी के 100 से ज्यादा बच्चों के पिता निकले टेलीग्राम सीईओ
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts