Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘मां-पापा का आदेश भगवान से बढ़कर’... तेजप्रताप यादव का भावुक संदेश; तेजस्वी से कहा- भरोसा रखना, मैं साथ हूं

Follow on Google News
‘मां-पापा का आदेश भगवान से बढ़कर’... तेजप्रताप यादव का भावुक संदेश; तेजस्वी से कहा- भरोसा रखना, मैं साथ हूं
पटना। आरजेडी से निकाले जाने के छह दिन बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक के बाद एक दो भावुक पोस्ट कर अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के प्रति अपनी श्रद्धा जताई है और छोटे भाई तेजस्वी यादव से भी आत्मीय अपील की है। तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में न सिर्फ अपने दिल की बात कही, बल्कि पार्टी में मौजूद जयचंदों पर भी अप्रत्यक्ष हमला बोला।

मां-पापा का आदेश भगवान से भी बढ़कर

रविवार को एक्स पर तेजप्रताप यादव ने सबसे पहले अपने माता-पिता को संबोधित करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे मम्मी-पापा... मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, ना कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी-पापा, आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा।"

मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा

तेजप्रताप ने अपने माता-पिता को संबोधित पोस्ट के लगभग आठ घंटे बाद एक और भावुक संदेश अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने खुद को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताया। उन्होंने लिखा, "मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। बस मेरे भाई भरोसा रखना, मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं। फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई, मम्मी-पापा का ख्याल रखना। जयचंद हर जगह है, अंदर भी और बाहर भी।" ये भी पढ़ें- तेजी से पैर पसार रहा कोरोना; देश में 9 दिन में 1300% केस बढ़े, एक्टिव केस 3783, बीते 48 घंटे में 21 मौतें
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts