Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब बोल पाएंगी तस्वीरें…TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने पेश किया OmniHuman-1 AI!

Follow on Google News
अब बोल पाएंगी तस्वीरें…TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने पेश किया OmniHuman-1 AI!
TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने अपनी नई AI तकनीक OmniHuman-1 का खुलासा किया है। यह नई तकनीक तस्वीरों और ऑडियो क्लिप को प्रैक्टिकल और रीयलिस्टिक वीडियो में बदलने की क्षमता रखती है। ByteDance के रिसर्चर्स का कहना है कि इस मॉडल का प्रदर्शन इतना अच्छा है कि ये चीन के लिए एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है। साथ ही यह AI के क्षेत्र में चीन की स्थिति को और मजबूत करता है।

DeepFake से मिलता जुलता है OmniHuman-1

OmniHuman-1 तकनीक DeepFake के जैसा है, जो आमतौर पर गलत जानकारी और फ्रॉड से जुड़ी होती है। लेकिन ByteDance इस तकनीक का उपयोग रचनात्मक उद्देश्यों के लिए कर रहा है। इस तकनीक से बनाए गए वीडियो में चेहरे के एक्सप्रेशन और शरीर की गति बहुत ही रीअलिस्टि होती हैं, और ये ऑडियो के साथ पूरी तरह से मेल खाती हैं।

टेक्स्ट, ऑडियो और फोटो के साथ बना सकते है बिल्कुल रीयलिस्टिक वीडियो 

OmniHuman-1 ट्रेनिंग का एक नया तरीका है। ByteDance टीम ने टेक्स्ट, ऑडियो और फोटो के डाटा को मिलाकर एक नया तरीका खोजा है, जिससे ऐसे वीडियो बनाए जा सकते हैं जो रीयलिस्टिक दिखते हैं। इन वीडियो में हर इशारा, होंठों की हलचल और चेहरे की भावनाएं असली जैसी लगती है, जो शिक्षा और मनोरंजन में भी कई नए अवसर प्रदान करती हैं।

चीन की AI तकनीक कई देशों के चिंता का कारण 

ByteDance का यह नया ऐलान उस समय हुआ है जब AI कामयाबी हासिल कर रही है। वाशिंगटन ने चीन की AI प्रगति को सीमित करने की कोशिश की है, लेकिन कंपनियां जैसे ByteDance तेजी से नया विकास कर रही हैं। चीन की DeepSeek भी एक और अहम AI विकास है, जो अन्य देशों की कंपनियों के लिए चिंता का कारण बन रही है।

सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है OmniHuman-1 

OmniHuman-1 अभी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके उदाहरण पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। एक वायरल वीडियो में अल्बर्ट आइंस्टीन को भाषण देते हुए दिखाया गया, और इसकी असली जैसी गुणवत्ता ने दर्शकों को हैरान कर दिया। जैसे-जैसे AI द्वारा बनाए गए कंटेंट का विकास हो रहा है, इसके जिम्मेदार उपयोग और डिजिटल मीडिया के भविष्य पर चर्चा और भी जरूरी हो गई है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts