Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Smartwatch से भी छोटा होगा दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, दिमाग और शरीर के संकेत करेगा ट्रैक

दीपिंदर गोयल का Temple Wearable Device इसी साल भारत में लॉन्च हो सकता है। कनपटी पर लगाए जाने वाला यह छोटा डिवाइस शरीर और दिमाग से जुड़े कई संकेतों को रियल-टाइम में ट्रैक करने का दावा करता है। जानिए Temple कैसे Smartwatch से अलग है, इसमें कौन से फीचर्स मिलेंगे, प्री-ऑर्डर कब शुरू होंगे और इसकी अनुमानित कीमत कितनी हो सकती है।
Follow on Google News
Smartwatch से भी छोटा होगा दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, दिमाग और शरीर के संकेत करेगा ट्रैक
दीपिंदर गोयल का Temple Wearable Device इसी साल भारत में लॉन्च हो सकता है।

फिटनेस और हेल्थ टेक्नोलॉजी की दुनिया में जल्द एक ऐसा छोटा वियरेबल डिवाइस देखने को मिल सकता है, जो स्मार्टवॉच से अलग तरह का डेटा ट्रैक करेगा। Zomato के प्रमुख दीपिंदर गोयल ने अपने ‘Temple’ डिवाइस को इसी साल भारत में लॉन्च करने की तैयारी की है। खास बात यह है कि नया Temple पहले दिखाए गए मॉडल से भी आधे से छोटा हो गया है। इसे कनपटी यानी माथे और कान के बीच की जगह पर लगाया जाता है। कंपनी का दावा है कि यह शरीर की मेटाबोलिक स्थिति के साथ दिमाग से जुड़े कई संकेतों को रियल-टाइम में ट्रैक करेगा।

पहले से भी छोटा हुआ Temple

दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Temple को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि नया मॉडल पहले दिखाए गए डिवाइस के मुकाबले आधे से भी छोटा है। गोयल के मुताबिक, वॉल्यूम के हिसाब से यह बाजार का सबसे छोटा वियरेबल और अब तक का सबसे ताकतवर वर्जन है। डिवाइस को कनपटी पर चिपकाकर इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी इसके लिमिटेड लॉन्च एडिशन की प्री-ऑर्डर बुकिंग जल्द शुरू करने वाली है।

इस साल होगा लॉन्च

Temple को इसी साल भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। कंपनी की योजना है कि इसकी शिपिंग 2026 के अंत से पहले शुरू कर दी जाए। हालांकि, अभी डिवाइस की आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। लिमिटेड लॉन्च एडिशन के लिए प्री-ऑर्डर जल्द शुरू होने की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: WhatsApp-Microsoft यूजर्स रहें सावधान! एक गलत Login Request से खाली हो सकता है अकाउंट, Google ने दी चेतावनी

Smartwatch से कैसे अलग है Temple?

आम स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड ज्यादातर हार्ट रेट, कदम और शारीरिक गतिविधियों जैसे डेटा पर फोकस करते हैं। वहीं Temple को दिमाग और शरीर से जुड़े संकेतों को समझने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह दिमाग में ब्लड फ्लो को रियल-टाइम में ट्रैक करने के साथ ऑक्सीजन लेवल, कॉग्निटिव लोड और एंट्रोपी जैसे डेटा को भी माप सकता है। इससे अलग-अलग गतिविधियों के दौरान शरीर और दिमाग किस तरह प्रतिक्रिया कर रहे हैं, इसे समझने में मदद मिल सकती है।

Athletes के लिए भी हो सकता है काम का

Temple को खास तौर पर एथलीट्स के लिए भी उपयोगी बताया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह सिर्फ यह नहीं बताएगा कि आपने कितनी ट्रेनिंग की, बल्कि दिमाग से जुड़े संकेतों के आधार पर थकान, रिकवरी, फोकस और नींद से जुड़ी जानकारी देने में मदद कर सकता है। इसका उद्देश्य ऐसे मापदंडों को रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले छोटे वियरेबल में लाना है, जिन्हें अब तक मुख्य रूप से रिसर्च और लैब सेटअप में मापा जाता रहा है।

पहली बार कब चर्चा में आया था Temple?

Temple पहली बार तब चर्चा में आया था, जब दीपिंदर गोयल एक पॉडकास्ट में इसे अपनी कनपटी पर लगाए हुए नजर आए थे। इसके बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को भी Temple पहने हुए देखा गया था। मई में गोयल ने जानकारी दी थी कि करीब 100 डिवाइस शिपिंग के लिए तैयार हैं। अब कंपनी इसे लिमिटेड लॉन्च एडिशन के तौर पर बाजार में लाने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: Ola-Rapido पर RTO का शिकंजा! 10 हजार बाइक टैक्सी, कमर्शियल सिर्फ 300, अब प्राइवेट बाइक पर एक्शन

कितनी होगी कीमत?

दीपिंदर गोयल ने अभी Temple की अंतिम कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 72,000 रुपये हो सकती है। फिलहाल यह सिर्फ अनुमानित कीमत है। आधिकारिक कीमत प्री-ऑर्डर शुरू होने के समय सामने आने की उम्मीद है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts