Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

I Kill You... गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा

Follow on Google News
I Kill You...  गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को आतंकी संगठन 'ISIS कश्मीर' से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें ईमेल के जरिए दो बार भेजी गई, जिसमें सिर्फ तीन शब्द लिखे थे – “I Kill You”। गंभीर ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज करवाई। मामला सामने आते ही दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।

दो बार ईमेल के जरिए मिली धमकी

22 अप्रैल को गौतम गंभीर को दो बार धमकी भरे ईमेल मिले – एक दोपहर में और दूसरा शाम को। दोनों ईमेल में केवल तीन शब्द लिखे थे: “I Kill You”. यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले नवंबर 2021 में सांसद रहते हुए भी उन्हें ऐसा मेल मिला था।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल एक्टिव

गंभीर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल तुरंत सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण के जरिए पूरी जांच की जा रही है। गंभीर ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है और अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

पहलगाम पोस्ट के बाद मिली धमकी

मंगलवार को गौतम गंभीर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। गंभीर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा था, “मारे गए लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थना। जो इसके जिम्मेदार हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत जवाब देगा।”

पहले भी निशाने पर रहे हैं गंभीर

यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। नवंबर 2021 में उन्हें एक मेल मिला था जिसमें ऐसी ही धमकी दी गई थी। उस समय भी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। गंभीर अपने बेबाक बयानों और राष्ट्रवादी सोच के लिए जाने जाते हैं।

अन्य क्रिकेटर्स ने भी की पहलगाम हमले की निंदा

गंभीर के अलावा कई अन्य क्रिकेटर्स ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और श्रीवत्स गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया और पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध तोड़ने की मांग की। ये भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के 5 बड़े फैसले : 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पानी-बिजली और अनाज को तरस जाएगा पाक!
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts