पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के 5 बड़े फैसले : 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पानी-बिजली और अनाज को तरस जाएगा पाक!

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इस हमले में 28 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए 5 बड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों का असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, कूटनीति और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा पड़ सकता है।
-
सिंधु जल संधि पर रोक
-
अटारी-वाघा बॉर्डर बंद
-
वीजा सेवाओं पर रोक
-
पाकिस्तानी डिफेंस एडवाइजर्स देश से बाहर
-
उच्चायोगों में स्टाफ घटाया











