Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tamil Nadu CM Vijay :एमपी के शिवराज की राह पर तमिलनाडु के सीएम विजय, 'मामा' बनकर जीत रहे युवाओं का दिल

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को 31वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। शपथ के पहले संबोधन में ही विजय भावुक अंदाज में दिखे। खास तौर पर युवाओं के प्रति उन्होंने अपना झुकाव बताया। विजय को भी युवा प्यार से 'मामा' कहते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी मामा के रूप में लोकप्रिय हैं।
एमपी के शिवराज की राह पर तमिलनाडु के सीएम विजय, 'मामा' बनकर जीत रहे युवाओं का दिल

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में रविवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। अभिनेता से नेता बने सी. जोसफ विजय ने तमिलगा वेट्ट्री कड़गम (TVK) के प्रमुख के रूप में राज्य के 13वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें और उनकी कैबिनेट के नौ मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय के मंच पर पहुंचते ही पूरा स्टेडियम तालियों, नारों और उत्साह से गूंज उठा।

‘विजय मामा’ की एंट्री ने जीता युवाओं का दिल 

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने युवाओं और बच्चों के प्रति खास अपनापन दिखाया। उन्हें प्यार से 'विजय मामा' कहा जाता है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि उनका हर कदम युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए होगा। जिस तरह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवाओं के बीच 'मामा' के रूप में लोकप्रिय रहे हैं, उसी तरह विजय भी अपने समर्थकों खासकर युवा पीढ़ी के बीच 'मामा' वाली छवि बनाते नजर आए। जिस तरह शिवराज कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाएं लाएं हैं तो विजय ने भी गरीब बेटियों की शादी में 8 ग्राम सोना देने का ऐलान किया है। 

संबंधित खबर: 29 की उम्र, फर्राटेदार हिंदी… कौन हैं तमिलनाडु की सबसे युवा मंत्री एस कीर्तना? विजय कैबिनेट में एकमात्र महिला

पहले भाषण में दिखाई सादगी और भरोसा 

मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले संबोधन में विजय ने जनता का आभार जताया और इसे तमिलनाडु में नई राजनीति की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि वह कोई चमत्कारी नेता या महान व्यक्तित्व नहीं हैं, बल्कि आम लोगों की तरह एक साधारण इंसान हैं। विजय ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार केवल वही वादे करेगी, जिन्हें पूरा किया जा सके। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक या शाही परिवार से नहीं आते और जनता ने उन्हें पहले फिल्मों में प्यार दिया, अब राजनीति में भी भरोसा जताया है।

सहयोगी दलों का जताया आभार 

अपने संबोधन में विजय ने कांग्रेस सहित सहयोगी दलों का भी धन्यवाद किया। समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और अन्य सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे। विजय ने कहा कि यह जीत केवल उनकी पार्टी की नहीं, बल्कि तमिलनाडु की जनता और गठबंधन की साझा जीत है।

ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay : विजय ने पारंपरिक कपड़ों को छोड़ पेंट शर्ट में ली शपथ, राज्यपाल ने टोका, पढ़े 4 वायरल मोमेंट्स

शपथ के बाद तुरंत काम पर जुटे विजय

शपथ लेने के तुरंत बाद विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए। उनके साथ आनंद, आधारव अर्जुना, केए सेंगोट्टैयन, केजी अरुणराज, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, टीके प्रभु और एस कीर्तन सहित नौ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में TVK ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए 234 में से 108 सीटें जीतकर राजनीतिक गलियारों में बड़ा उलटफेर कर दिया। पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से विजय सरकार बनाने में सफल रहे।

द्रविड़ राजनीति के बीच ‘नई राजनीति’ का दावा 

इस चुनाव की सबसे बड़ी चर्चा यह रही कि तमिलनाडु की पारंपरिक द्रविड़ पार्टियां सत्ता से बाहर हो गईं। फिल्मों में ‘थलापति’ के नाम से मशहूर विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान भारी भीड़ जुटाकर अपनी लोकप्रियता का दम दिखाया। कई राजनीतिक विश्लेषकों ने उनकी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन से भी की। अब तमिलनाडु की जनता की नजरें विजय सरकार पर टिकी हैं और इसे राज्य में नई राजनीति की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts