Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में तालिबानी सजा : चोरी के शक में नाबालिग को उल्टा लटकाकर पीटा और मिर्च की धूनी दी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
MP में तालिबानी सजा : चोरी के शक में नाबालिग को उल्टा लटकाकर पीटा और मिर्च की धूनी दी, तीन आरोपी गिरफ्तार
पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में एक 14 साल के नाबालिग लड़के को चोरी के आरोप में तालिबानी सजा दी गई। उल्टा लटकाकर मासूम को पीटा और मिर्च की धुनी दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

घड़ी चोरी करने का आरोप

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मोहगांव में 1 नवंबर को घटी। इसका वीडियो रविवार को सामने आया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक नाबालिग लड़के को रस्सी से उसके हाथ बांधकर लटकाया और मारपीट की। वह जोर-जोर से रो रहा है। बाद में उसके सिर के पास एक ट्रे में जलता हुआ कोयला रख दिया, फिर मिर्च को धुनी दी गई। वीडियो में एक आदमी दूसरे लड़के को भी बांधता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में लोग किशोर पर घड़ी और अन्य सामान चुराने का आरोप लगाते सुने जा सकते हैं। आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया था। वायरल वीडियो जब पीड़ित बच्चों के पिता के पास पहुंचा तो मामले का पता चला। पिता और बच्चे थाना पहुंचे और रिपोर्ट लिखवाई।

तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पांढुर्णा के एसपी सुंदर सिंह कनेश ने कहा कि पुलिस ने घटना में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 137(2) (अपहरण), 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 115 (चोट पहुंचाना), 296 (अश्लील कृत्य) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

कमलनाथ ने की घटना की निंदा

इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना की निंदा की। कमलनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा,‘‘पांढुर्णा में छोटे बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटने और उसके बाद दो बच्चों को मिर्ची का धुआं लगाने का वीडियो सामने आया है। यह घटना अत्यंत निंदनीय है। सभ्य समाज में ऐसी किसी हरकत के लिए कोई जगह नहीं है। मैं स्थानीय प्रशासन से इस मामले के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करता हूं।'' कांग्रेस नेता ने कहा कि पांढुर्णा और पूरे मध्य प्रदेश की जनता से आग्रह करता हूं कि छोटे-छोटे मामलों में इस तरह से धैर्य खो देना और बच्चों को बर्बरता से दंडित करने की मानसिकता बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह का अपराध होता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए न कि कानून हाथ में लेकर बच्चों के साथ इस तरह का बर्बरतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए। इस तरह की घटनाएं ना सिर्फ़ बच्चों पर अत्याचार करती हैं, बल्कि समाज के सामने हमारे क्षेत्र का सम्मान भी कम करती हैं। ये भी पढ़ें- Indore News : मस्जिद में लगा ‘गजवा ए हिंद’ का पोस्टर, हिन्द रक्षक संगठन ने जताई आपत्ति, पुलिस ने कहा- हटा लिया पोस्टर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts