Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Taj Mahotsav 2024 : ताज महोत्सव में पहली बार यमुना महाआरती का आयोजन, आगरा में बिखरेंगे संस्कृति के रंग; जानें इस बार क्या है खास

Follow on Google News
Taj Mahotsav 2024 : ताज महोत्सव में पहली बार यमुना महाआरती का आयोजन, आगरा में बिखरेंगे संस्कृति के रंग; जानें इस बार क्या है खास
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्वस्तरीय ताज महोत्सव (Taj Mahotsav) का आयोजन शुरू हो गया है। ताज महोत्सव में पहली बार यमुना आरती को शामिल किया गया है। इस दौरान यमुना प्रेमियों में खास उत्साह देखने को मिला। यमुना आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए और यमुना मैया की जय के नारे से आगरा गूंज उठा। ताज महोत्सव का कार्यक्रम 11 दिन तक चलेगा। इसमें आगरा के शिल्प, कला और संस्कृति के साथ देश भर के व्यंजनों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। taj mahotsav yamuna arti photos

आगरा के यमुना किनारे भव्य आरती का आयोजन

आगरा के यमुना किनारे पर नगर निगम द्वारा यमुना आरती का आयोजन किया गया। यह पहली बार है जब ताज महोत्सव के आयोजन में यमुना आरती को सम्मिलित किया गया। यह आरती बनारस और हरिद्वार की तर्ज पर की जा रही है। लगातार 11 दिन के कार्यक्रम में हर दिन आरती की जाएगी।

11 दिनों तक चलेगा ताज महोत्सव

ताज महोत्सव का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इसमें हस्तशिल्प कला, देशभर के व्यंजनों के स्वाद के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। taj mahotsav 2024

क्या है इस बार की थीम

इस बार ताज महोत्सव की थीम संस्कृति और समृद्धि रखी गई है। यह थीम विकसित होते भारत और उत्तर प्रदेश को प्रदर्शित करेगा।
  • ताज महोत्सव में बाइक तथा कार रैली के साथ फॉरेस्ट एरिया में बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी का भी आयोजन किया गया है।
  • दो दिन काइट फेस्टिवल और छह दिन ड्रामा फेस्टिवल में थिएटर आर्टिस्ट प्रस्तुति देंगे।
  • संगीत नृत्य के क्षेत्र की स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं मंच प्रदान करने के साथ देश के जाने पहचाने कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
  • ताज महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक उत्तर प्रदेश की संस्कृति, कला और खानपान का आनंद लेंगे।

ताज महोत्सव 2024 में कई कार्यक्रमों को जोड़ा गया

ताज महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए पहली बार कई कार्यक्रमों को जोड़ा गया है। इनमें गर्ल्स बाइक रैली, ताज कार रैली, काइट फेस्टिवल, हॉट एयर बैलून, हेरिटेज वॉक, फ्लावर शो सहित कई चीजों पर सेमिनार को शामिल किया गया है। नगर निगम की ओर से ताज महोत्सव को प्लास्टिक फ्री रखने की प्लानिंग भी की गई है। taj mahotsav function

दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक

इस बार के ताज महोत्सव में हर बार की तरह शिल्पकला का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण की झलक भी देखने को मिलेगी।

पहली बार बुक हुए ऑनलाइन टिकट

इस बार ताज महोत्सव की टिकट ऑफलाइन लेने के लिए काउंटर पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। पहली बार ताज महोत्सव में ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरू की गई है। गुरुवार से आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी ने मेरा आगरा मोबाइल ऐप पर ताज महोत्सव का ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें - Farmer Protest : चंडीगढ़ में चौथे दौर की बातचीत आज, हरियाणा में 19 फरवरी तक इंटरनेट बंद; किसान बोले- MSP पर अध्यादेश लाए केंद्र
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts