Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Earthquake in Taiwan : भूकंप के 80 झटकों से कांपी ताइवान की धरती, 6.3 तीव्रता मापी गई

Follow on Google News
Earthquake in Taiwan : भूकंप के 80 झटकों से कांपी ताइवान की धरती, 6.3 तीव्रता मापी गई
ताइपे। 3 अप्रैल को आए भूकंप से ताइवान के लोग अभी तक उबरे नहीं थे कि एक बार फिर यहां धरती कांप उठी। ताइवान के पूर्वी तट पर सोमवार शाम से लेकर मंगलवार सुबह तक 80 से ज्यादा बार झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे शक्तिशाली झटका 6.3 और 6 तीव्रता का दर्ज किया गया। भारतीय समय के मुताबिक भूकंप के दो जोरदार झटके रात 12 बजे के आसपास कुछ ही मिनटों के अंतराल पर आए। ताइवान में उस समय रात के 2:26 और 2:32 बजे थे। ताइवान के मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वी काउंटी हुलिएन में धरती से 5.5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन उन दो बहुमंजिला इमारतों को और नुकसान हुआ है, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में द्वीप में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद खाली करा लिया गया था। https://twitter.com/psamachar1/status/1782655633369554966

आखिर क्यों आते हैं भूकंप ?

भूकंप आने के पीछे की वजह पृथ्वी के भीतर मौजूद प्लेटों का आपस में टकराना है। हमारी पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती हैं। जब ये आपस में टकराती हैं, तब फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है। जिसकी वजह से सतह के कोने मुड़ जाते हैं और वहां दबाव बनने लगता है। ऐसी स्थिति में प्लेट के टूटने के बाद ऊर्जा पैदा होती है, जो बाहर निकलने के लिए रास्ता ढूंढती है। जिसकी वजह से धरती हिलने लगती है। [caption id="attachment_115547" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption]

कैसे मापते हैं भूकंप की तीव्रता

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र (एपीसेंटर) से मापा जाता है। भूकंप को लेकर चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है। मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग के अनुसार इसमें जोन-5 से जोन-2 तक शामिल है। जोन 5 को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है और इसी तरह जोन दो सबसे कम संवेदनशील माना जाता है। https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1782488681485607414

किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक है

  • 0 से 1.9 तीव्रता का भूकंप काफी कमजोर होता है। सीज्मोग्राफ से ही इसका पता चलता है।
  • वहीं 2 से 2.9 तीव्रता का भूकंप रिक्टर स्केल पर हल्का कंपन करता है।
  • 3 से 3.9 तीव्रता का भूकंप आने पर ऐसा लगता है जैसे कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर गया हो।
  • 4 से 4.9 तीव्रता का भूकंप आने पर खिड़कियां टूट सकती हैं। साथ ही दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं।
  • 5 से 5.9 तीव्रता का भूकंप आने पर घर का फर्नीचर हिल सकता है।
  • 6 से 6.9 तीव्रता का भूकंप आने पर इमारतों की नींव दरक सकती है।
  • 7 से 7.9 तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है। इससे बिल्डिंग गिर जाती हैं और जमीन में पाइप फट जाती है।
  • 8 से 8.9 तीव्रता का भूकंप काफी खतरनाक होता है। जापान, चीन समेत कई देशों में 8.8 से 8.9 तीव्रता वाले भूकंप ने खूब तबाही मचाई थी।
  • 9 और उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आने पर पूरी तबाही होती है। इमारतें गिर जाती है। पेड़ पौधे, समुद्रों के नजदीक सुनामी आ जाती है।
ये भी पढ़ें- Taiwan Earthquake Update : ताइवान में भूकंप से 9 लोगों की मौत, एक हजार लोग घायल; भारतीय लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts