रक्षाबंधन पर सफर बना काल! ब्रिज पर रगड़ाई स्लीपर बस, कांच टूटे तो नीचे गिरे यात्री, 4 की मौत
राजगढ़ के ब्यावरा में रक्षाबंधन के दिन स्लीपर बस के भीषण हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। घुमावदार ब्रिज पर बस अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार से टकराई और रगड़ाती हुई आगे बढ़ी। इस दौरान ऊपर की बर्थ पर सो रहे कुछ यात्री टूटे शीशों से नीचे जा गिरे। हादसे में चार लोगों की मौत और 11 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
Aditi Rawat
28 Aug 2026


























