युवाओं का दिल क्यों पड़ रहा कमजोर?बदलती लाइफस्टाइल युवाओं के दिल पर पड़ रही भारी, बढ़ रहे हार्ट अटैक केस
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवा तेजी से दिल की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खराब खानपान, देर रात तक जागना, तनाव और शारीरिक मेहनत की कमी दिल को कमजोर बना रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय रहते लोग अपनी दिनचर्या नहीं बदलते, तो आने वाले वर्षों में युवाओं में हार्ट अटैक के मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं। सही खानपान, अच्छी नींद और नियमित जांच ही इस खतरे से बचने का सबसे आसान तरीका है।
Aditi Rawat
19 May 2026



























