गुना पुलिस लाइन में सजा गरबा का रंग, महिला अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के परिजन भक्तिगीतों पर देर रात तक थिरके
गुना पुलिस लाइन में नवरात्रि के अवसर पर गरबा महोत्सव आयोजित किया गया। एसपी हितिका वासल के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र की महिला अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने भाग लिया। गरबा प्रस्तुति में पूजा उपाध्याय प्रथम, सरिता सिंह द्वितीय और निशा अहिरवार तृतीय स्थान पर रहीं।
Rajkumar Rajak
16 Oct 2026

























