Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घंसौर में नवरात्रि की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गरबा से भक्तिमय हुआ माहौल

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम मची हुई है। जगह-जगह माता रानी के दरबार सजाए गए हैं, जहां श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।
गरबा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    घंसौर। नगर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम मची हुई है। जगह-जगह माता रानी के दरबार सजाए गए हैं, जहां श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया आयोजन

    बीती देर रात संदीपनी विद्यालय ग्राउंड में भावा एकेडमी हाई सेकेंडरी स्कूल, घंसौर द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं श्रीजी लॉन में गरबा आयोजन के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    आज भावा अकादमी देगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    आज घंसौर नगर के नवयुवक मंडल में भावा अकादमी द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं संदीपनी विद्यालय ग्राउंड में सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    Breaking News

    श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन

    इसके साथ ही घंसौर के दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी जारी है। नवरात्रि के इन आयोजनों से पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमोंऔर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद ले रहे हैं।

    Umesh Shrivastava
    By Umesh Shrivastava

    Latest Posts