Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरा फिल्म, टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर को होगा

एक संयोग भरी मुलाकात, अनपेक्षित प्यार, दिल की ख्वाहिशों और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच एक मुश्किल फैसला। इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की कहानी।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरा फिल्म, टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर को होगा
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरा फिल्म

रोमांस, हंसी-मजाक, पारिवारिक जज़्बातों और प्यार में पड़ने की खुशी से सजी यह फिल्म दिखाती है कि क्या दो लोग परिवार की उम्मीदों और जिम्मेदारियों के बीच अपने रिश्ते को निभा पाते हैं। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीवी प्रीमियर रविवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे, ज़ी सिनेमा पर होगा।

प्यार और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उलझी कहानी

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की कहानी रोमांस, पारिवारिक जज़्बातों और दिल की ख्वाहिशों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि क्या दो लोग अपने परिवार की उम्मीदों और जिम्मेदारियों के बीच अपने रिश्ते को निभा पाते हैं और साथ भविष्य बनाने का फैसला कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें: बुजुर्ग महिलाओं के पढ़ने के जज्बे ने जीता अनिल कपूर का दिल, शीतल को कहा जादूगरनी

कार्तिक आर्यन बने रेहान मेहरा, अनन्या पांडे रूमी के किरदार में

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन रेहान रे मेहरा के किरदार में हैं, जो अमेरिका में रहने वाला एक आत्मविश्वासी और बेफिक्र वेडिंग प्लानर है। वहीं, अनन्या पांडे रूमी वर्धन सिंह के किरदार में नजर आती हैं, जो ऐसे प्यार की तलाश में है, जिसमें सच्चाई हो और रिश्ता दिल से जुड़ा हो।

अलग सोच के बावजूद एक-दूसरे की तरफ खिंचते हैं रे और रूमी

फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों की है, जिनकी सोच और व्यक्तित्व एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन फिर भी वे अनजाने में एक-दूसरे की तरफ खिंचे चले आते हैं। हंसी-मजाक भरी नोकझोंक, दिल छू लेने वाले पल और अपने परिवारों से गहरे जुड़ाव के बीच उनका रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होने लगता है।

Breaking News

परिवार की जिम्मेदारियां बनती हैं रिश्ते की चुनौती

रे और रूमी की जिंदगी में उस समय मुश्किल मोड़ आता है, जब उन्हें एक ऐसी हकीकत का सामना करना पड़ता है, जो उनके साथ भविष्य बनाने के रास्ते में बाधा बनती है। रोमांस, जज़्बातों और पारिवारिक ड्रामे से सजी यह फिल्म प्यार और फर्ज के बीच संतुलन बनाने की चुनौती सामने रखती है। फिल्म सवाल उठाती है कि क्या दोनों परिवार की उम्मीदों और जरूरी समझौतों के बीच अपने रिश्ते को निभा पाएंगे।

ये भी पढ़ें: खेल के मैदान से स्वाभिमान की लड़ाई तक पहुंचेगी पेड्डी, 24 अक्टूबर को Sony MAX पर होगा प्रीमियर

जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में

फिल्म में जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता और कई अन्य कलाकार भी अहम सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिलकश अदाकारी, हल्की-फुल्की कॉमेडी, खूबसूरत लोकेशन्स और परिवार के साथ बिताए दिल छू लेने वाले पलों से सजी यह फिल्म प्यार, रिश्तों और जिंदगी को आकार देने वाले लोगों की अहमियत का जश्न मनाती है। टीवी प्रीमियर: तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी रविवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर देखना न भूलें।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts