Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में बढ़ाई गई सुरक्षा

अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम के लिए कनॉट प्लेस जाते समय हिरासत में लिया। इससे पहले पुलिस ने मार्च को लेकर नोटिस दिया था।
‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में बढ़ाई गई सुरक्षा
‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह शुक्रवार को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने घर से निकले थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद दीपके तिरंगा लहराने लगे। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि तिरंगा कार्यक्रम को रोकने के लिए पुलिस ने उनके घर के गेट पर भारी संख्या में जवान तैनात किए हैं। 

X Post

कनॉट प्लेस में तिरंगा कार्यक्रम का किया था ऐलान

अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शाम 5 बजे ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया था। यह कार्यक्रम पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की हिरासत के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़ा है।

पुलिस ने पहले ही दिया था नोटिस

कार्यक्रम से पहले दिल्ली पुलिस दीपके के झंडेवालान स्थित अस्थायी आवास पर पहुंची थी। पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर प्रस्तावित मार्च नहीं निकालने के लिए कहा था। पुलिस का कहना था कि कनॉट प्लेस क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है और कार्यक्रम के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) से अनुमति नहीं ली गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया था कि तिरंगा लहराना प्रतिबंधित नहीं है लेकिन बिना अनुमति मार्च निकालने और भीड़ जुटाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

'कनॉट प्लेस में प्रदर्शन या कारोबार? समझदारी से काम लें लोग', CJP मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात

सेंट्रल पार्क दो दिन के लिए बंद

प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए NDMC ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस ने लोगों से प्रतिबंधित क्षेत्र में भीड़ जुटाने से बचने की अपील भी की है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts