ABVP का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, कहा-लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन बैलेट से, भीड़तंत्र से नहीं; संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा जरूरी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भोपाल के अटल पथ, टीटी नगर में ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ अभियान के तहत विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी और मध्यभारत प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और राष्ट्रहित में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।
Naresh Bhagoria
24 Oct 2026


























