Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ABVP का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, कहा-लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन बैलेट से, भीड़तंत्र से नहीं; संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा जरूरी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भोपाल के अटल पथ, टीटी नगर में ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ अभियान के तहत विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी और मध्यभारत प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और राष्ट्रहित में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।
ABVP का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, कहा-लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन बैलेट से, भीड़तंत्र से नहीं; संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा जरूरी
भाेपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अटल पथ पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन किया।

भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भोपाल महानगर ने शनिवार को टीटी नगर स्थित अटल पथ पर ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान के तहत विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी और मध्यभारत प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी प्रमुख रूप से शामिल हुए। विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रैली निकालकर दिया लोकतंत्र अपनाने का संदेश 

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकालकर ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का संदेश दिया। परिषद ने संदेश दिया कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था संविधान, कानून और जनता के मताधिकार पर आधारित है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार महत्वपूर्ण है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति करना उचित नहीं है। निर्वाचन प्रक्रिया और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों का समाधान कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से किया जाना चाहिए।

/img/89/1792849341316

युवा कभी भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देगा : वीरेंद्र सिंह सोलंकी  

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रवादी विचार के युवाओं की ताकत का उदाहरण दिया है कि एक समय जिनके कार्यकाल में मध्य प्रदेश दुर्व्यवस्था का उदाहरण था, स्कूल-कॉलेज में पढ़ते समय रात का होमवर्क शाम को करने के लिए चिमनी में पढ़ना पड़ता था। आज वही मध्य प्रदेश डेवलप्ड स्टेट्स की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसका उदाहरण है कि ऐसे व्यक्ति, जो राम के विरोधी रहे हैं, जो राम मंदिर के विरोधी रहे हैं, जो सनातन के विरोधी रहे हैं, जो राष्ट्र के विरोधी रहे हैं, ऐसे दिग्विजय सिंह को भी आज सनातन यात्रा करना पड़ रही है। यह राष्ट्रवादी विचार के युवाओं की ताकत है। उन्होंने नेहा बोरा के लिए कहा कि उसने अपने पिता से 10 साल तक बात नहीं की। जेएनयू में पढ़ते-पढ़ते उसका इतना ब्रेनवॉश किया कि वह भारत के लिए क्या बोलती है, यह आप सभी ने सुना है। नेहा बोरा ने कहा कि बांग्लादेश से प्रेरणा लेना चाहिए लेकिन भारत का युवा नेहा बोरा की तरह नहीं सोचता है और भारत का युवा कभी भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देगा।

ये भी पढ़ें: ABVP Protest: कॉलेज के पास शराब दुकान पर छात्रों का विरोध, ABVP ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

भारत की युवा शक्ति षड्यंत्रों को समझती है : केतन चतुर्वेदी  

अभाविप के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि - आज कुछ लोग भारत को बांग्लादेश बनाने का स्वप्न देख रहे देश को अराजकता की ओर ढकेलने का षडयंत्र रच रहे हैं, परन्तु भारत की युवा शक्ति इनके षड्यंत्रों को भलीभांति समझती है। राहुल गांधी अपने मानसिक विक्षिप्तता का परिचय देते हुए युवाओं के झूठे प्रतिनिधि बने घूम रहे हैंl आज हाथ में तिरंगा लेकर जंतर मंतर पर ढोंग रचने वाले कश्मीर में जब आतंकियों द्वारा तिरंगा जलाया गया तब कहाँ थे ? जो नेहा बोरा आज ढोंग करती घूम रही है ये उसी AISA संगठन की अध्यक्ष हैं जो आतंकवादियों के समर्थन में मार्च निकालता है । आज भारत के अंदर चोर-चोर मौसेरा भाइयों की जमात इकट्ठी हुई है जो भारत के अंदर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है, लोकतांत्रिक व्यवस्था को खंडित करने का प्रयास कर रही है । परंतु भारत की युवा पीढ़ी एवं नागरिकों की आस्था यह भारत की संवैधानिक व्यवस्था पर अडिग है , और वह इन देशद्रोहियों के साथ सपनों को कभी साकार नहीं होने देंगे ।

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पर जोर 

अभाविप ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र जनता के विश्वास, मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर आधारित है। राजनीतिक और वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन उनका समाधान संवैधानिक मर्यादाओं के भीतर होना चाहिए। परिषद के अनुसार, संगठन विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रथम की भावना, लोकतांत्रिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व मजबूत करने के लिए कार्य करता है। विद्यार्थी हुंकार के माध्यम से युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और राष्ट्रहित के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।

ये भी पढ़ें: कॉलेज के पास ‘शराब की दुकान’! भोपाल में ABVP का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम और पथराव

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts