अशोकनगर के थूबोनजी से चंदेरी पहुंची दिग्विजय सिंह की यात्रा, सत्य सनातन का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे पदयात्री
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा मंगलवार को अशोकनगर जिले में पहुंची। यात्रा के 24वें दिन पदयात्रियों ने कुरवासा से चंदेरी तक का सफर तय किया। रास्ते में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों पर दर्शन, संतों से संवाद और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है।
Naresh Bhagoria
17 Nov 2026































