ऑपरेशन मनी ट्रैप-पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 2 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
राजगढ़ पुलिस ने ब्यावरा में 2 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा करते हुए ‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’ के तहत अंतरराज्यीय गिरोह के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 राज्यों में दबिश देकर 1.73 करोड़ रुपये नकद समेत 2.92 करोड़ रुपये से अधिक की सामग्री बरामद की। गिरोह निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा देता था।
Naresh Bhagoria
27 Aug 2026


























