आमेर किले के पास चाकूबाजी से सनसनी, टूरिस्ट गाइड की मौत के बाद बाजार बंद; जीप ड्राइवर गिरफ्तार
जयपुर के ऐतिहासिक आमेर इलाके में पर्यटकों को रास्ता बताने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक टूरिस्ट गाइड की जान चली गई। आमेर मावठा के पास सोमवार सुबह जीप ड्राइवर और 40 वर्षीय टूरिस्ट गाइड मनीष कुमार सोनी के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान जीप ड्राइवर आजम ने मनीष पर चाकू से हमला कर दिया।
Garima Vishwakarma
8 Sep 2026


























