टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप- सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी, कहा था- पुरी को नहीं छोड़ेंगे!
पुरी को नहीं छोड़ेंगे’... खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की पत्नी कविता ने आरोप लगाया कि सेंधवा में पदस्थापना के दौरान एक नेता ने उनके पति को धमकी दी थी। इधर, टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर गजेंद्र और क्लीनर धीरज का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। जांच में हरदा से गुजरात तक फैले करोड़ों के अवैध शराब सिंडिकेट का खुलासा भी हुआ है।
Hemant Nagle
4 Nov 2026


























