सीहोर पुलिस का थाना परिवार अभियान, तनाव भूलकर योग-ध्यान में जुटे पुलिसकर्मी
वर्दी के पीछे छिपी थकान, तनाव और जिम्मेदारियों के बीच सीहोर पुलिस ने रविवार की शुरुआत कुछ अलग अंदाज में की। जिले के थानों और पुलिस कार्यालयों में पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दबाव से कुछ पल निकालकर योग, प्राणायाम और सामूहिक ध्यान किया। प्रत्येक रविवार-थाना परिवार अभियान के जरिए पुलिस बल को स्वस्थ, तनावमुक्त और संवेदनशील बनाने के साथ ही बेहतर पुलिसिंग का संदेश दिया गया।
Sunil Sharma
30 Aug 2026


























