Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘पंडाल होपिंग ऐप’ से आसान हुआ नवरात्रि का सफर, एक क्लिक पर मिल रही दुर्गा पंडाल की जानकारी

नवरात्रि और दशहरे पर दुर्गा पंडालों में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जबलपुर के युवा भावेश तोलानी ने खास मोबाइल ऐप तैयार किया है। पंडाल होपिंग नाम के इस ऐप पर 250 से ज्यादा पंडालों की तस्वीरें, लोकेशन, दूरी और धार्मिक आयोजनों की जानकारी मिलती है। भंडारे का समय और प्रसाद का मेन्यू जानने में भी यह ऐप मदद करता है।
पंडाल होपिंग ऐप

जबलपुर। नवरात्रि और दशहरे पर शहर के अलग-अलग दुर्गा पंडालों में दर्शन करने की योजना बना रहे लोगों के लिए अब एक मोबाइल ऐप मददगार बन रहा है। जबलपुर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी भावेश तोलानी ने ‘पंडाल होपिंग’ ऐप तैयार किया है। इस ऐप के जरिए श्रद्धालु घर बैठे ही शहर के 250 से अधिक दुर्गा पंडालों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। कहां माता की प्रतिमा स्थापित है, पंडाल तक कैसे पहुंचना है और किस जगह कौन-सा आयोजन हो रहा है, इन सवालों के जवाब एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाते हैं।

घर बैठे देखें पंडालों की तस्वीरें

इस ऐप की मदद से श्रद्धालु अलग-अलग पंडालों की तस्वीरें देख सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार दर्शन की योजना बना सकते हैं। इसमें पंडाल की लोकेशन, वहां तक पहुंचने की दूरी और प्रतिमाओं की खास जानकारी भी दी गई है। इससे लोगों को रास्ता पूछने या अलग-अलग जगहों की जानकारी जुटाने में कम समय लगता है। परिवार के साथ घूमने जाने वाले लोगों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी है।

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से 15 श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल

भंडारे से लेकर महाआरती तक की जानकारी

नवरात्रि के दौरान कई स्थानों पर भंडारे, महाआरती और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में किस पंडाल में कौन-सा आयोजन होगा और भंडारा किस समय लगेगा, इसकी जानकारी ऐप पर मिल सकती है। भंडारे में मिलने वाले प्रसाद और व्यंजनों के मेन्यू की जानकारी भी साझा की जा रही है। इससे श्रद्धालु अपने समय के हिसाब से पंडालों का चुनाव कर सकते हैं और दर्शन के साथ प्रसाद का लाभ भी ले सकते हैं।

गणेश उत्सव से हुई शुरुआत

भावेश तोलानी ने इस ऐप की शुरुआत गणेश उत्सव के दौरान की थी। नवरात्रि में पंडाल घूमने के अपने अनुभवों से उन्हें इस तरह का डिजिटल माध्यम बनाने का विचार आया। उन्होंने देखा कि लोग अक्सर एक-दूसरे से पूछते हैं कि किसी खास माता का पंडाल कहां है और वहां पहुंचने का रास्ता क्या है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने यह पहल की। अब दुर्गा समितियां भी अपने पंडालों और कार्यक्रमों की जानकारी इस मंच पर साझा कर रही हैं।

इंदौर का करोड़पति पुलिस ड्राइवर फिरोज खान निलंबित:35 करोड़ से अधिक का मालिक ,सैलरी से 568% ज्यादा प्रॉपर्टी

हजारों लोगों तक पहुंचा ऐप

भावेश के मुताबिक, अब तक 15 से 20 हजार लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर चुके हैं, जबकि करीब पांच लाख लोगों तक इसकी जानकारी पहुंची है। उनका कहना है कि अगले साल इसे और बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। शहर के श्रद्धालु भी इस सुविधा को उपयोगी मान रहे हैं। योगेश साहू ने बताया कि वह परिवार के साथ दशहरे पर पंडाल घूमने निकले थे। उन्होंने ऐप की मदद से सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के प्रमुख पंडालों के दर्शन कर लिए। उनके अनुसार, कम समय में कई जगह जाने की योजना बनाने वालों के लिए यह ऐप काफी मददगार है।

EDIT BY: ADITI RAWAT

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts