Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में पुलिस को चकमा! चलती सरकारी वैन से कूदकर दो आरोपी फरार,एमजी रोड थाने में FIR

पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी फरार हो गये । शनिवार शाम करीब 7:05 बजे राजकुमार ब्रिज के पास जेल ले जाते समय दोनों चलती शासकीय वैन का पिछला दरवाजा खोलकर कूद गए। फरार आरोपियों की पहचान धार निवासी नरेंद्र मेहता और अबरार खान के रूप में हुई। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन दोनों हाथ नहीं आए। आरक्षक की शिकायत पर एमजी रोड थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
इंदौर में पुलिस को चकमा! चलती सरकारी वैन से कूदकर दो आरोपी फरार,एमजी रोड थाने में FIR
AI GENERATED

इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस अभिरक्षा से दो आरोपी फरार हो गए। जिला कोर्ट से रिमांड और जेल वारंट मिलने के बाद पुलिस बल चार आरोपियों को शासकीय वाहन से सेंट्रल जेल इंदौर ले जा रहा था। इसी दौरान पत्थर गोदाम रोड पर राजकुमार ब्रिज के पास पीछे बैठे दो आरोपियों ने चलती वैन का पिछला दरवाजा खोला और नीचे कूदकर भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: सौरव दास और आशुतोष रांका की आज हो सकती है रिहाई? SEM कोर्ट में याचिका; अभिजीत दीपके को पहले ही मिली जमानत

चलती वैन से कूदकर भागे आरोपी

घटना शनिवार शाम करीब 7:05 बजे की है। भंवरकुआं थाने में पदस्थ आरक्षक पंकज कुमार पुलिस बल के साथ चार आरोपियों को शासकीय वाहन से सेंट्रल जेल ले जा रहे थे। वाहन राजकुमार ब्रिज के पास पहुंचा, तभी पीछे बैठे दो आरोपियों ने वैन का दरवाजा खोला और चलती गाड़ी से नीचे कूद गए।अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। उनका पीछा भी किया गया, लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें: Mhow Accident: पटाखों से भरा वाहन खाई में गिरा, आग लगते ही होने लगे जोरदार धमाके; चालक और क्लीनर घायल

धार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

फरार आरोपियों की पहचान नरेंद्र मेहता, पिता मांगीलाल, निवासी इमामवाड़े के पास, धार और अबरार खान, पिता बाबू खान, निवासी डायमंड पार्क कॉलोनी, धार के रूप में हुई है।नरेंद्र मेहता हाल ही में इंदौर के सपना-संगीता इलाके में व्यापारी कैलाशचंद गर्ग से 50 हजार रुपये की अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में भी नामजद हुआ था। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

ये भी पढ़ें: इंदौर का करोड़पति पुलिस ड्राइवर फिरोज खान निलंबित:35 करोड़ से अधिक का मालिक ,सैलरी से 568% ज्यादा प्रॉपर्टी

आरक्षक की शिकायत पर एफआईआर

घटना के बाद प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और आरक्षक पंकज कुमार एमजी रोड थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। आरक्षक पंकज कुमार की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने फरार आरोपी नरेंद्र मेहता और अबरार खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts