आयकर विभाग में मैन पॉवर की समृद्धि-मप्र-छग में बढ़ेगी टैक्स वसूली, जुड़ेगा 425 का नया स्टाफ
आयकर विभाग के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र को पहली बार एक साथ 425 नए कर्मचारियों की मंजूरी मिली है। निरीक्षक, कार्यालय अधीक्षक और कर सहायक के पदों पर भर्ती से विभाग का मैनपावर बढ़ेगा, टैक्स वसूली में तेजी आएगी और करदाताओं की शिकायतों का समय पर निपटारा हो सकेगा। नए कर्मचारियों को 5 सितंबर को रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
Naresh Bhagoria
7 Aug 2026


























