PU Special :आयकर विभाग में मैन पॉवर की समृद्धि-मप्र-छग में बढ़ेगी टैक्स वसूली, जुड़ेगा 425 का नया स्टाफ

आयकर विभाग के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र को पहली बार एक साथ 425 नए कर्मचारियों की मंजूरी मिली है। निरीक्षक, कार्यालय अधीक्षक और कर सहायक के पदों पर भर्ती से विभाग का मैनपावर बढ़ेगा, टैक्स वसूली में तेजी आएगी और करदाताओं की शिकायतों का समय पर निपटारा हो सकेगा। नए कर्मचारियों को 5 सितंबर को रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
आयकर विभाग में मैन पॉवर की समृद्धि-मप्र-छग में बढ़ेगी टैक्स वसूली, जुड़ेगा 425 का नया स्टाफ

राजीव सोनी, भोपाल।आयकर विभाग, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में यह पहला मौका है जब एक साथ 425 लोगों का स्टाफ जॉइन करेगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने इतनी बड़ी संख्या में पहली बार निरीक्षक, कार्यालय अधीक्षक और कर सहायक जैसे पदों पर नए स्टाफ की मंजूरी दी है। इससे दोनों राज्यों में कार्यालय व मैदानी मोर्चे पर विभाग का मैनपॉवर और टैक्स नेट भी बढ़ेगा। टैक्स वसूली बढ़ने के साथ ही असेसमेंट संबंधी ग्रेवांसेस समय पर पूरे होंगे। विभागीय कामकाज में भी तेजी आएगी।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में स्टाफ मिलने से मैदानी स्टाफ पर कामकाज का बोझ कम होगा। अभी बड़ी संख्या में आयकर अधिकारी एक से अधिक प्रभार का काम देख रहे हैं। मप्र-छग को पूर्व के वर्षों में अधिकतम 100-110 लोगों का स्टाफ स्वीकृत हुआ है। इसलिए माना जा रहा है कि एक साथ 425 लोगों की जॉइनिंग से कामकाज में भी बदलाव दिखेगा।

आयकर विभाग की कार्यशैली में बड़ा बदलाव

 दोनों राज्यों में आयकर विभाग की रेवेन्यू कलेक्शन के साथ ही विभागीय कामकाज साल-दर-साल तेजी से बढ़ता जा रहा है। फेसलैस सिस्टम लागू होने के बाद आयकर विभाग की कार्यशैली में भी बड़ा बदलाव दिखने लगा है। आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस (AI) का उपयोग बढ़ने से भी देनंदिनी कामकाज में तेजी के साथ ही क्वालिटी में बड़ा फर्क दिखने लगा है। मैदानी स्टाफ बढ़ने से अब असेसमेंट से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

ये भी पढ़ें: छह महीने में 15 हजार से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की हुई नसबंदी व टीकाकरण, आवारा कुत्तों के नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव ने दिया हाईकोर्ट में जवाब

38 लाख से अधिक आयकर रिटर्न

  • 2025-26 में टैक्स कलेक्शन 32,000 करोड़
  • आयकर रिटर्न 38 लाख से अधिक
  • विभाग ने 19 हजार करोड़ से अधिक रिफंड जारी किया 

ऑफिस सुप्रिंटेंडेंट पद पर पहली बार सीधी भर्ती

 विभाग को पहली बार सबसे ज्यादा स्टाफ मिला है। नए स्टाफ को 5 सितंबर को इंदौर और रायपुर में लगने वाले रोजगार मेले जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे। भोपाल में इन सभी को बुलाकर मेडिकल और दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी करा रहे हैं। नए स्टाफ में इंस्पेक्टर्स, टैक्स असिस्टेंट और सबसे ज्यादा ऑफिस सुप्रिंटेंडेंट पद पर भर्ती की गई हैं। ऑफिस सुप्रिंटेंडेंट पद पर पहली बार सीधी भर्ती हुई है। पूर्व में विभागीय पदोन्नति से इस पद पर नियुक्ति होती रही है। अब 70 फीसदी डायरेक्ट और 30 फीसदी पदोन्नति से होगी।

राम यादव, कमिश्नर हेडक्वार्टर भोपाल

ये भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- Gen-Z हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, संवाद की कमी से हुआ आंदोलन

स्टाफ का वर्कलोड कम होगा

विभाग के इतिहास में सीबीडीटी ने मप्र-छग में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नया स्टाफ मंजूर किया है। इससे कामकाज की गुणवत्ता बढ़ने के साथ स्टाफ का वर्कलोड भी कम होगा।

महेंद्र सिंह ठाकुर, महासचिव आयकर कर्मचारी महासंघ मप्र-छग

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts