तात्या टोपे यूनिवर्सिटी में बवाल :ABVP और विवि प्रशासन आमने-सामने, कुलपति कक्ष का कांच टूटा, कर्मचारी घायल
गुना के क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में मंगलवार को ABVP कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच जोरदार झूमाझटकी हुई। कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर कुलपति से मिलने पहुंचे थे, लेकिन अनुमति न मिलने पर उन्होंने प्रशासनिक भवन में घुसने की कोशिश की। इस दौरान धक्का-मुक्की में कुलपति कक्ष का कांच टूट गया और एक कर्मचारी घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
Mithilesh Yadav
4 Nov 2025
































