हरदा में तरुणोदय भारत युवा पथ संचलन की तैयारी, 22 नवंबर को निकलेगा संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के सेवा कार्यों और पांच पीढ़ियों के सतत पुरुषार्थ से प्रेरित होकर हरदा में तरुणोदय भारत – युवा पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को इस आयोजन के निमित्त नगर में गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्मदापुरम विभाग के विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।
Uttam Tenguriya
19 Nov 2026































