Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में नगर कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती, साहसिक फैसलों और देश के योगदान को किया याद

नगर कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण और बांग्लादेश निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

सोहागपुर। नगर कांग्रेस कमेटी सोहागपुर द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती गुरुवार, 19 नवंबर को स्थानीय वाटिका गार्डन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और देश निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ऐतिहासिक फैसलों और नेतृत्व को किया याद

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लिए गए अनेक ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख किया। विशेष रूप से 14 बैंकों के राष्ट्रीयकरण सहित देशहित और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा करते हुए उनके राजनीतिक नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति को याद किया गया।

इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती आज, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि; शक्ति स्थल पर खरगे और सोनिया गांधी ने किया नमन

बांग्लादेश निर्माण से मिली आयरन लेडी की पहचान

नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल ने इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बांग्लादेश के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान तथा देशहित में लिए गए अनेक कठिन और साहसिक निर्णयों के कारण उन्हें ‘आयरन लेडी’ के रूप में पहचान मिली। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का सशक्त नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता आज भी देशवासियों के स्मरण में है।

देश के प्रति समर्पण की भावना का किया उल्लेख

नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी अनंत तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी उस विचारधारा और जवाबदेही की भावना का प्रतीक हैं, जिसमें देश के प्रति समर्पण सर्वोपरि है। उनका यह संकल्प कि उनके खून का एक-एक कतरा भारत देश के काम आएगा, देश के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का संदेश देता है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे बोले-21 साल से मास्टर प्लान लागू नहीं कर पाई भाजपा सरकार, अब दुकानदारों पर कार्रवाई क्यों?

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम का सफल संचालन देवांश शर्मा ने किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संतोष मालवीय, नीरज चौधरी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष गणेश अहिरवार, फागूराम अहिरवार, पतिराम अहिरवार, पार्षद भास्कर मांझी, पार्षद धर्मदास बेलवंशी, पार्षद जमील खान, देवांशु शर्मा, देवांक सराठे, इलियास खान, आकाश चौरसिया, ओपी पटेल, चुन्नीलाल मुद्गल, सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष इरफान खान, प्रतीक तिवारी, कमलेश मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts