इंदौर के फ्लैट में मिला बिजली कर्मचारी का शव, शरीर पर चोट के निशान! महिला मित्र से पूछताछ, मौत की गुत्थी उलझी
गांधी नगर क्षेत्र की राजकमल रेसीडेंसी के एक फ्लैट में बिजली कर्मचारी निर्मल राजपूत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 12 घंटे पुराना होने की आशंका है। मृतक के शरीर पर हल्के चोट के निशान मिले हैं। पुलिस महिला मित्र से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
Hemant Nagle
27 Oct 2026

























