बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सुरेश रैना, भस्म आरती में भाई-भतीजे संग किए दर्शन; बोले- यहां मिला दिव्य अनुभव
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना शुक्रवार सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर पूजा करने के बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की तारीफ की। रैना ने अपने अनुभव को बेहद खास बताया।
Aditi Rawat
13 Nov 2026

























