होर्मुज स्ट्रेट के पास जहाज पर ड्रोन हमला, 11 में से 9 भारतीय बचाए गए, 2 लापता
होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय क्रू वाले टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन हमले में 9 नाविकों को बचा लिया गया, जबकि 2 लापता हैं। तीन दिनों में तीन जहाजों पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। भारत ने व्यापारिक जहाजों पर हमले रोकने, समुद्री रास्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तनाव कम करने की अपील की है।
Dolly Wasvani
12 Oct 2026

























