हवा में अचानक बजा स्मोक अलार्म! Air India Express फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी से दिल्ली जा रही Air India Express की फ्लाइट IX 1253 की गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान कार्गो में स्मोक डिटेक्शन अलार्म बजने के बाद पायलट ने ATC से संपर्क किया। विमान में सवार 155 यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। शुरुआती जांच में धुएं का कोई संकेत नहीं मिला, अलार्म की वजह की जांच जारी है।
Shivani Gupta
3 Sep 2026

























