CG NEWS: नकटी बेदखली विवाद: सांसद बृजमोहन अग्रवाल का प्रशासन पर तीखा हमला, बोले- रात के अंधेरे में घर तोड़ने वाले अधिकारी माफ करने लायक नहीं
रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए की गई बेदखली कार्रवाई ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। प्रशासन ने सोमवार सुबह लगभग 80 मकानों पर बुलडोजर चलाया, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत बने 32 मकान भी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई से पहले इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही जेसीबी मशीनें पहुंचीं, ग्रामीण विरोध में उतर आए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की तथा हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद प्रभावित परिवारों
Prem Nirmalkar
3 Jul 2026


























