सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी :लॉरेंस गैंग ने कहा- 10 करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे
मशहूर सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी पंजाबी सिंगर दिलनूर को किए गए कॉल और वॉयस मैसेज के जरिए सामने आई, जिसमें 10 करोड़ रुपए की मांग की गई। विदेशी नंबर से आए इस मैसेज के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच जारी है।
Manisha Dhanwani
17 Jan 2026


























