श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड में भेजा गया, नागपुर से लखनऊ ले जा रही पुलिस
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को तीन आरोपियों को लखनऊ लाने की अनुमति मिल गई है। नागपुर जिला एवं सत्र अदालत ने मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद यूपी पुलिस तीनों को सड़क मार्ग से लखनऊ लेकर रवाना हो गई, जहां उनसे पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
Rohit Sharma
21 Oct 2026


























