Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा: सौसर में कपास की आवक शुरू, 9101 रुपए प्रति क्विंटल मिला भाव

छिंदवाड़ा के सौसर क्षेत्र में खेतों से कपास की नई फसल की आवक शुरू हो गई है। इसके साथ ही व्यापारियों ने भी कपास खरीदी का मुहूर्त करना शुरू कर दिया है।
छिंदवाड़ा: सौसर में कपास की आवक शुरू, 9101 रुपए प्रति क्विंटल मिला भाव
छिंदवाड़ा: सौसर में कपास की आवक शुरू

छिंदवाड़ा। बेरड़ी रोड स्थित कैलाश जिनिंग इंडस्ट्रीज में क्षेत्र का पहला शुभ मुहूर्त किया गया, जहां कपास का भाव 9101 रुपए प्रति क्विंटल दिया गया। अच्छे भाव से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और किसानों को इस सीजन में अच्छे बाजार की उम्मीद है।

सौसर में कपास खरीदी का शुभ मुहूर्त

छिंदवाड़ा के सौसर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बुवाई खरीफ फसल की होती है, जिसमें किसानों के सफेद सोने के नाम से मशहूर कपास की बुवाई सर्वाधिक होती है। खेतों से कपास की नई फसल की आवक शुरू होने के साथ ही व्यापारियों ने खरीदी का मुहूर्त करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: सीहोर: श्यामपुर में सरकारी कॉलेज की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

9101 रुपए प्रति क्विंटल मिला कपास का भाव

क्षेत्र में सबसे पहले कपास खरीदी का शुभ मुहूर्त बेरड़ी रोड स्थित कैलाश जिनिंग इंडस्ट्रीज में किया गया। शुभ मुहूर्त के अवसर पर लाई गई कपास का भाव 9101 रुपए प्रति क्विंटल दिया गया, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सहित व्यापारी और किसान रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिनिंग के संचालक अशोक कुमार सुधा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, वरिष्ठ कपास व्यापारी इंदरचंद डागा, राजेंद्र सावल, दिलीप बत्रा, नटवर टावरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Breaking News

अच्छी फसल और बेहतर भाव मिलने से किसानों को फायदा होने की उम्मीद

किसानों ने कहा कि इस साल कपास की फसल अच्छी है और अगर अच्छा भाव मिलता रहा तो किसानों को काफी फायदा होगा। व्यापारियों ने भी उम्मीद जताई कि इस सीजन कपास का बाजार अच्छा रहेगा। कार्यक्रम के आखिर में कैलाश कॉटन इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर राधेश्याम सुधा और कैलाश सुधा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts