खिलचीपुर में जिला स्तरीय पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित, 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बुजुर्गों और नव पेंशनर्स का हुआ सम्मान
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में मध्य प्रदेश प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले वरिष्ठ पेंशनर्स और नव पेंशनर्स का सम्मान किया गया। पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची ने पेंशनर्स भवन की मांग पर हर संभव मदद का भरोसा दिया।
Ramesh Dangi
27 Oct 2026

























