सीहोर: नपा कर्मचारियों ने गणेशजी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सैलरी के लिए लगाई गुहार
नगर पालिका परिषद सीहोर में कर्मचारियों के वेतन भुगतान का संकट अब सिर्फ कार्यालयी समस्या नहीं रह गया है। महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों की आर्थिक परेशानी इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने अपनी फरियाद सीधे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के चरणों में पहुंचा दी। कर्मचारियों ने गणेश उत्सव के दौरान बप्पा को प्रार्थना पत्र सौंपा।
Sunil Sharma
18 Sep 2026


























